गणेश विसर्जन के दौरान गुरुवार (15 सितंबर) को बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने वहां मौजूद पत्रकारों से कथित तौर पर हाथापाई की। जानकारी के मुताबिक गणेश विसर्जन के लिए जब ऋषि कपूर और रणधीर कपूर बाहर निकले तो वहां मौजूद टीवी पत्रकारों और कैमरामेनों में उनकी फोटो लेने के लिए होड़ मच गई। ज़्यादा भीड़ और धक्का-मुक्की होने की वजह से ऋषि कपूर नाराज हो गए। फिर क्या था। वे वहीं पर खड़े पत्रकारों से भिड़ नज़र गए। ख़बर के मुताबिक इसी दौरान रणधीर कपूर ने एक व्यक्ति को थप्पड़ लगा दिया।
सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो में मुताबिक ऋषि कपूर और रणधीर कपूर सभी को धक्का मारते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं गाड़ी में बैठने के दौरान उन्होंने एक पत्रकार को धक्का भी मारा। गणपति विसर्जन करने जा रहे ऋषि कपूर ने ट्विटर पर लिखा, ‘बारिश, आंधी, धूप की किरणें और भीड़ सभी हमारा गणपति विसर्जन देखने के लिए आए हैं। गणपति बप्पा मोरया।’ इसके कुछ समय बाद ऋषि कपूर ने एक दूसरा ट्विटर किया, ‘रणबीर मेरे पीछे मेरा मजाक मजाक उड़ा रहे हैं। बारिश ने सब बर्बाद कर दिया, लेकिन फिर भी गणपति बप्पा मोरिया’।
Come rain,sunshine,hale,storm-crowds brave the rain to see our Ganpati immersion procession. Ganpati Bappa! Morya! pic.twitter.com/MJwunUwCtV
— Rishi Kapoor (@chintskap) September 15, 2016
#WATCH: Bollywood stars Rishi Kapoor and Randhir Kapoor push media persons at #GaneshVisarjan in Mumbai pic.twitter.com/sXSUf7A7nF
— ANI (@ANI) September 15, 2016