ऋचा चढ्ढा और नील नितिन मुकेश की फिल्म इश्केरिया का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इश्केरिया एक लव स्टोरी है जिसमें राघव बने नील और कुहू बनी ऋचा की शादी हो जाती है। शादी के बाद दोनों की ज़िंदगी में फ्लैशबैक के सहारे ऋचा और नील की कॉलेज लाइफ पर फोकस किया जाता है। गर्ल्स स्कूल से पढ़ चुकी ऋचा जब कॉलेज पहुंचती है तो नील को देखते ही दिल बैठती हैं। वह नील की नज़रों में आने के लिए प्रयास करने लगती है। लेकिन नील उसे सहज रूप से स्वीकार नहीं हो पाता है।
अपनी सशक्त एक्टिंग के लिए मशहूर ऋचा इश्केरिया में एक बेहद सॉफ्ट और रौमेंटिक किरदार में नज़र आ रही हैं। वही लंबे समय बाद एक्टर नील नितिन मुकेश भी इश्केरिया से वापसी कर रहे है। इससे पहले वह अजय देवगन की फिल्म गोलमाल अगेन में नजर आए थे। फिल्म इश्केरिया का डायरेक्शन प्रेरणा वधांवा ने किया है। 21 सितंबर को रिलीज हो रही ऋचा की फिल्म ‘लव सोनिया’ से भी इन दिनों खूब चर्चा बटोर रही हैं। ऋचा की इस फिल्म में पावरफुल स्टार कास्ट है। इस फिल्म में राजकुमार राव, मनोज वाजपेयी, डेमी मूर, आदिल हुसैन, मृणाल ठाकुर और फ्रीडा पिन्टो जैसे सितारे हैं। फिल्म के ट्रेलर को अब तक करण जौहर, कैटरीना कैफ, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन जैसे सितारे ट्विटर पर शेयर कर चुके हैं। लव सोनिया सच्ची कहानी से प्रेरित हैं जहां देह व्यापार में फंसी लड़कियों की परेशानी को दिखाया जाएगा।