बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा (Rekha) अपनी खूबसूरत के साथ अपने चुलबुले नेचर के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में वो मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के कैलेंडर लॉन्च पर पहुंची थीं। इस दौरान जब पत्रकार रतनानी की फोटो गैलरी के सामने रेखा के फोटो क्लिक कर रहे थे। उस वक्त उनके पीछे दीवार पर अमिताभ बच्चन का फोटो लगा था, जिसे देख कर रेखा वहां से तुरंत ये बोलते हुए हट गईं की ‘यहां डेंजर जोन हैं’ जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोग और डब्बू रत्नानी हंसने लगे। इस मौके पर रेखा के साथ डब्बू रतनानी की बेटी भी नजर आईं।

सोशल मीडिया पर रेखा का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। फैंस के इस जबदस्त वीडियो पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं। ये पहली बार नहीं है जब रेखा ने अमिताभ को लेकर किसी तरह का तंज कसा है वो इससे पहले पिछले साल भी अमिताभ बच्चन की तस्वीर के सामने पोज देने से बचती नजर आई थीं। फैंस ने उस वक्त भी उनके वीडियो को खूब वायरल किया था। बता दें आज भी जवां दिलों की धड़कन रेखा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं।

वहीं बात अगर मेगा स्टार अमिताभ बच्चन की करी जाए तो, सोशल मीडिया पर उनका कोई जवबा नहीं है। आए दिन अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से कुछ ना कुछ ट्वीट कर के अपने फैंस से बातचीत करते रहते हैं। हाल ही में अमिताभ ने ट्विटर पर अपने प्रशंशकों से एक सवाल पूछा था, जिसका जवाब फैंस ने निराले अंदाज में दिया था। बता दें 70 से 80 के दशक में रेखा और अमिताभ बच्चन की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर काफी पसंद की जाती थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो महानायक अमिताभ बच्चन जल्द ही इमरान हाशमी के साथ चेहरे रणवीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र, गुलाबों सिताबो, और झुंड में नजर आने वाले हैं। वहीं रेखा को आखिरी बार शत्रुगन सिन्हा के बेटे लव सिन्हा की फिल्म सदियां में नजर आई थीं। जिसमें उनके साथ ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी भी दिखाई दी थीं।