टीवी इंडस्ट्री के रियल लाइफ कपल बरखा बिष्ट सेनगुप्ता और इंद्रनील सेनगुप्ता एक बेहद की क्यूट कपल हैं। दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट्स से पता चलता है कि दोनों एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं। अभी हाल ही में बरखा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में दोनों मैराथॉन के दौरान किस करते नजर आ रहे हैं। यह आईडीबीआई की हाफ मैराथन थी। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए बरखा ने लिखा, मेरी पहली हाफ मेराथॉन, देर रात तक शूटिंग की और केवल 45 मिनट सोई, इसके बावजूद इसे पूरा कर लिया, मैंने ये सिर्फ तुम्हारे लिए किया। अपनी इस पोस्ट में बरखा ने इंद्रनील को भी टैग किया था।

बरखा ने अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद भी इस हाफ मैराथॉन में हिस्सा लिया था। उनके कैप्शन से पता चलता है कि वो एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं। बरखा और इंद्रनील ने 2 साल तक चले अफेयर के बाद 2008 में शादी कर ली थी। दोनों की एक 5 साल की प्यारी सी बेटी भी है। इस रियल लाइफ कपल ने ऑन स्क्रीन भी रोमांस किया है। टीवी शो ‘प्यार के दो नाम: एक राधा, एक श्याम’ और ‘डोली सजा के’ में दोनों साथ नजर आ चुके हैं। बरखा बॉलीवुड फिल्म राम लीला में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने सोनी चैनल के शो कॉमेडी सर्कस के अजूबे को होस्ट भी किया है। अब जल्द वो स्टार प्लस पर शुरू हो रहे शो नाम करण में नजर आने वाली हैं। इस शो में उनके साथ विराफ पटेल होंगे।

My first half marathon …. After Shooting late night.. Slept for 45 mins last night ..:: and still finished it … #idbihalfmarathon #girlpower #sohappy #ididit JUST FOR U @indraneilsengupta

A photo posted by Barkha Sengupta (@barkhasengupta) on