भारतीय दर्शकों में हॉलीवुड का क्रेज काफी बढ़ गया है। कुछ वक्त पहले आई फिल्म ‘एनबेले’ और ‘अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर’ ने भारत में काफी अच्छा बिजनेस किया। इस बार हॉलीवुड फिल्म ‘डेडपूल 2’ आई है। फिल्म बाहर के देशों में तो पसंद की जा रही है। वहीं भारतीय दर्शकों को भी ये फिल्म खासा पसंद आ रही है। इसकी एक खास वजह ये भी है कि इसस फिल्म में एक्टर रणवीर सिंह ने एक कैरेक्टर को अपनी अवाज भी दी है। जी हां, इस फिल्म में रणवीर सिंह वॉयस ओवर करते सुनाई दे रहे हैं।
इसके चलते भारतीय दर्शकों को ये फिल्म सिनेमाघरों की तरफ खींच लाने में कामयाब सिद्ध हो रही है। देश भर में यह फिल्म अंग्रेजी के साथ हिंदी और तमिल में भी रिलीज की गई है। ‘डेड पूल 2’ के हिंदी वर्जन में रणवीर सिंह ने अपनी आवाज दी है। इसके चलते रणवीर सिंह बताते हैं कि एक खास वजह से वह इस फिल्म में अपनी आवाज देने के लिए तैयार हुए। हालांकि रणवीर ने इस बारे में जो कहा वह थोड़ा अजीबोगरीब था।
रणवीर बताते हैं, सच कहूं तो मुझे पहले ऐसा लगा था कि हिंदी में गलत भाषा का इस्तेमाल करना अपने आप में काफी मजेदार होगा। मैं ऑनस्क्रीन अब्यूज करना चाहता था। मुझे लगा ये काम थोड़ा मजेदार होगा और कुछ नया होगा। मुझे ऐसा भी लगा कि ये मेरे लिए एक चुनौती की तरह होगा। यह मैं पहली बार कर रहा था। हालांकि मैंने पहले डेडपूल देखी थी, मैं इसका फैन हो गया था। इस दौरान मुझे रेयान रेनॉल्ड्स का किरदार बहुत अच्छा लगा। इसके चलते मैं इस फिल्म में यह मुख्य किरदार की आवाज बनने के लिए तैयार हो गया था।