Deepika Padukone-Ranveer Singh Wedding: बॉलीवुड के चहेते कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज हमेशा के लिए एक-दूजे के होने वाले हैं। ऐसे में शादी से पहले होने वाले फंक्शन इंगेजमेंट, संगीत और सेरेमनी का आयोजन किया गया था। सभी कार्यक्रम कोंकणी रीति-रिवाजों से किए गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेहंदी सेरेमनी में हर्षदीप कौर और सुभ्रा की परफॉर्मेंस के देकर दीपिका पादुकोण भावुक हो गई थीं। वहीं रणवीर सिंह ने भी मेहंदी सेरेमनी में दीपिका को खूब परेशान किया।

बताया जाता है कि जिस वक्त दीपिका इमोशनल हुई रणवीर सिंह उन्हें संभालने के लिए बगल में पहुंच गए। वहीं जब दीपिका के हाथों में मेहंदी लग गई तो रणवीर ने उन्हें खाना खिलाने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली थी। रणवीर ने दीपिका के सामने खाना खिलाने के लिए एक शर्त भी रखी थी। खबरों की मानें तो रणवीर ने दीपिका से खाना खिलाने के बदले किस की मांग की थी। जबकि दीपिका ने भी अपने होने वाले पति रणवीर सिंह को खूब परेशान किया। दीपिका ने रणवीर से कहा कि जब वह खाना खिला देंगे तभी वह किस देंगी।

Deepika Padukone, Ranveer Singh Wedding LIVE Updates

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के मेहंदी और संगीत सेरेमनी के वीडियोज और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आने लगी हैं। फैन्स शादी की तस्वीरों को लेकर खासा उत्साहित हैं। बताया जाता है कि रणवीर और दीपिका के बीच ‘गोलियों की रामलीला-रासलीला’ से नजदीकियां बढ़ी थीं। इसके बाद दोनों ने ‘पद्मावत’ और ‘बाजीराव-मस्तानी’ जैसी सुपरहिट फिल्में भी दी। लोगों के बीच कपल की केमेस्ट्री काफी पॉपुलर है। रियल के अलावा रील लाइफ में दीपिका और रणवीर की केमेस्ट्री लोगों को भाती है।

करियर की बात करें तो दीपिका पादुकोण ने अभी तक किसी भी नए प्रोजेक्ट का ऐलान नहीं किया है। रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्में ‘सिंबा’ और ‘गली बॉय’ हैं। इसके अलावा वह करण जौहर के प्रोजेक्ट ‘तख्त’ में भी नजर आएंगे।

इटली में हो रहा दीपिका-रणवीर का संगीत, देखें सेरेमनी की पहली तस्वीर

https://www.jansatta.com/entertainment/