रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के ऐसे कपल हैं जो कभी एक-दूसरे के साथ प्यार में होने की बात को कबूल नहीं करते हैं। मगर ऐसा लगता है कि एक्टर ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड के पिता के साथ बॉन्डिंग बनानी शुरू कर दी है। एक्टर अपनी पद्मावती को-स्टार के पिता प्रकाश पादुकोण के संस्थान पादुकोण-द्रविड़ सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में पहुंचे। जहां अपने क्षेत्र में उम्दा प्रदर्शन करने वाले सभी भारतीय खिलाड़ी एक ही मंच पर मौजूद थे। यह कार्यक्रम बेंगलुरु में आयोजित किया गया था। यहां रणवीर ने लगभग हर बड़े खिलाड़ी के साथ सेल्फी ली मगर जिसने सभी का ध्यान खींचा वो थी प्रकाश पादुकोण के साथ उनकी सेल्फी।

रणवीर और प्रकाश सेल्फी में एक-दूसरे की कंपनी में काफी सहज लग रहे हैं। मगर इस फ्रेम में दीपिका नजर नहीं आईं। इस तस्वीर में रणवीर ने प्रकाश को गॉड ऑफ बैडमिंटन यानी बैडमिंटन का भगवान कहा है। इससे पहले मिड डे को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेसे के पिता ने उनके रणवीर के साथ रिलेशनशिप को लेकर कहा था- दोनों व्यस्क हैं और जानते हैं कि वो क्या कर रहे हैं। एक पिता के तौर पर मैंने दीपिका को अपने निर्णय खुद लेने की स्वतंत्रता दी हुई है। यहां तक कि इस मामले में भी वो जो चाहे उसे करने के लिए स्वतंत्र हैं।

कार्यक्रम में राहुल द्रविड़, अभिनव बिंद्रा, विश्वनाथन आनंद और गीत सेठी जैसी शख्सियत मौजूद थीं। सभी ने भारत में एक हाई तकनीकी स्पोर्ट्स फैक्लटी बनाने पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में दीपिका भी मौजूद थीं और उन्होंने एक भाषण दिया। इसके साथ ही अपने पिता से जुड़े भावनात्मक किस्से सुनाए। उन्होंने कार्यक्रम की एक तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। खबरें हैं कि रणवीर और दीपिका एक दूसरे को इन दिनों नजरअंदाज कर रहे हैं।