नई दिल्ली। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘किल दिल’ आज बड़े पर्दे पर रिलीज़ हो गई है।

फिल्म का निर्देशन शाद अली ने किया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और परिणीति चोपड़ा, के अलावा गोविंदा, और अली ज़फर भी मुख्य भूमिका में नज़र आ रहे हैं।

kill-d

परिणीति चोपड़ा और रणवीर सिंह की जोड़ी इससे पहले भी फिल्म ‘लेडीज व्हर्सेस विकी बहेल’ में नज़र आ चुकी है। फिल्म का प्रोमो लोगों को पहले ही भा चुका है और अब फिल्म के रिलीज़ होते ही लोग इसे देखने सिनेमाघरों की ओर दौड़ते नज़र आ रहे हैं।

फिल्म के कलाकारों को अपनी इस फिल्म ‘किल दिल’ से काफी उम्मीदें हैं। देखना यह दिलचस्प होगा कि क्या रणवीर और परिणीति अपने अभिनय से लोगों का दिल किल कर पाएंगे या नहीं।