पिछले कुछ समय से बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की दीपिका पादुकोण के साथ शादी करने की खबरें आ रही हैं। इन दिनों रणवीर सिंह स्विट्जरलैंड में सैर कर रहे हैं। ‘पद्मावत’ एक्टर सोशल मीडिया पर अपने इस टूर की फोटोज भी शेयर की हैं। बीते गुरूवार को ऐसी खबरें सामने आई कि रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण से नवंबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इसी बीच रणवीर सिंह की अचकन (शेरवानी) में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की जा रही है। स्विट्जरलैंड की वादियों में शेरवानी में नजर आ रहे रणवीर सिंह की फोटो सामने कहा जा रहा है कि उनपर शादी का मूड छाया हुआ है।

डीएनए ने एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया,पादुकोण और आहूजा फैमिली ने आपस में मीटिंग की थी और शादी की तारीखों पर विचार किया था। ज्यादातर वेडिंग डेट्स नवंबर माह की ही निकली हैं, जिसके बाद फैमिली को लगा कि शादी के लिए यही सही समय है। वहीं एक दूसरा सूत्र जो दीपिका पादुकोण की टीम से जुड़ा हुआ है ने बताया, पूरी टीम को निर्देश दिया गया है कि वह इस पीरियड में कोई भी छुट्टी न ले । मेकअप आर्टिस्ट से लेकर मैनेजर और यहां तक की टीम के हर एक व्यक्ति से शादी समारोह के दौरान उपस्थिति रहने की बात कही गई है। रिपोर्ट की मानें तो दीपिका की पीआर टीम की ओर से कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, हालांकि दीपिका और रणवीर नवंबर में शादी कर सकते हैं ऐसा तय माना जा रहा है।

अफवाह है कि दीपिका पादुकोण अभिनेता रणबीर कपूर से ब्रेकअप करने के बाद रणवीर सिंह को डेट कर रही हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को कभी भी सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा में नजर आएंगे। फिल्म इस साल दिसंबर के अंत में रिलीज होगी। इसके साथ ही रणवीर गली-बॉय में भी नजर आएंगे। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी।

https://www.instagram.com/p/BiUM7ChBf2G/?

https://www.jansatta.com/entertainment/