‘सिंबा’ एक्टर रणवीर सिंह ने अचानक ने एक आम शादी में बिना बुलाए एंट्री मारी तो वहां पर मौजूद लोग हैरान रह गए। रणवीर सिंह की धमाकेदार एंट्री के वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दरअसल रणवीर सिंह अपनी फिल्म ‘सिंबा’ के प्रमोशन के लिए मुंबई के जुहू स्थित एक होटल पहुंचे थे, यही यह शादी हो रही थी। रणवीर फिल्म के प्रमोशन के बाद सीधे दूल्हा-दुल्हन को बधाई देने के लिए मंडप तक पहुंच गए।
रणवीर सिंह को अचानक से देखकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि सभी मेहमान एक्टर के संग एक तस्वीर लेने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/BrfRx4shFdp/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again
दीपवीर के फैन पेज से एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें रणवीर सिंह की ओर सभी गेस्ट बढ़ने लगते हैं और हर कोई अपने कैमरे में उन्हें कैद करता हुआ नजर आ रहा है।
View this post on Instagram
बी-टाउन के जाने-माने फोटोग्राफर्स ने अपने कैमरों में रणवीर सिंह को कैद किया है। इंस्टाग्राम पर रणवीर सिंह की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें वह शादी के मंडप के नीचे खड़े नजर आ रहे हैं और मेहमानों ने उन्हें घेर रखा है।
https://www.instagram.com/p/BrfSnK4hzbI/?utm_source=ig_embed
देखें शादी में रणवीर सिंह की सरप्राइज एंट्री की तस्वीरें-



रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सिंबा’ 28 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट सारा अली खान हैं। सिंबा के अलावा रणवीर सिंह ‘गली बॉय’ और ‘तख्त’ में भी नजर आएंगे। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली के लेक कोमो में नवंबर में शादी के बंधन में बंधे थे। कपल ने कोंकणी रीति-रिवाजों और सिंधी रिवाजों से शादी रचाई थी। दीपवीर की शादी में केवल परिवारजन और करीबी मित्र ही शामिल हुए थे।
