दीपिका पादुकोण और रनवीर सिंह साथ हैं और अब यह बताने में कोई परहेज नहीं कर रहे हैं। कुछ इसी तरह की फीलींग अब सभी को आ रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि हाल ही में एक ऐसी वीडियो सामने आई है। जिसे देखकर लग रहा है कि अब दोनों अपने रिश्ते पर पर्दा डालने के मूड में नहीं है। मुकेश अंबानी की पार्टी में भी कुछ इसी तरह का नजारा था, जहां दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आए। सोमवार को दोनों एक अवॉर्ड नाइट के लिए दुबई गए थे। यहां रनवीर ने इंटनेशनल मैन ऑफ द ईयर अवॉर्ड अपने नाम किया। यह अवॉर्ड लेने के लिए स्टेज पर जाने से पहले रनवीर सिंह किसी के गले लगे और उसके बाद पास ही चेहर पर बैठीं दीपिका पादुकोण को किस किया। रनवीर सिंह का ये क्यूट वीडियो उन लोगों के लिए एक करारा जवाब है जो उन दोनों के ब्रेक अप की खबरें उड़ा रहे थे।
रनवीर ने अवॉर्ड लेने के बाद बात करते हुए खुद को वर्क इन प्रोग्रेस मैन कहा। उन्होंने कहा कि मेरा बेस्ट आना अभी बाकी है। बता दें कि हाल ही में रनवीर सिंह और रणबीर कपूर कॉफी विद करण में साथ नजर आए थे। इस दौरान दोनों बातों-बातों में खूब मस्ती भी की थी।
जब रणबीर कपूर और रनवीर सिंह से उनकी क्लोजनेस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा हम बेस्ट फ्रेंड नहीं हैं। हम शो पर साथ इसलिए आए हैं क्योंकि आपने हमें बुलाया है। रनवीर ने कहा- मैं रणबीर के काम को और एक इंसान के तौर पर उन्हें पसंद करता हूं। दोनों ही एक्टर्स को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया है। रणबीर ने दीपिका को डेट किया और फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया वहीं ऐसी खबरें आती रहती हैं कि रनवीर और पादुकोण एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कई मौकों पर दोनों साथ दिखते हैं। उस पर ये लेटेस्ट वीडियो दोनों के बीच की केमिस्ट्री को साफ दिखा रहा है।
https://twitter.com/Popdiarieslive/status/803674443662790656?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/Popdiarieslive/status/803677457102479362?ref_src=twsrc%5Etfw