Ranveer Singh, Gully Boy: रणवीर सिंह की फिल्म आ रही है ‘गली बॉय’। ऐसे में रणवीर सिंह अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए जगह-जगह पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर रणवीर की कई सारी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ऐसे में रणवीर का एक वीडियो इंस्टाग्राम और ट्विटर पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में रणवीर सिंह कुछ ऐसा कहते नजर आ रहे हैं, जिससे कई सोशल मीडिया यूजर्स को आपत्ति हुई है। ऐसे में यूजर्स ने रणवीर सिंह को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान रणवीर सिंह अपनी फिल्म का प्रमोशन करने फैन्स के बीच पहुंचे थे। ऐसे में रणवीर जोश के साथ माइक में फैन्स को संबोधित करते दिखाई दिए। इस बीच रणवीर ने कहा- ‘बगल में अपना जेजे हॉस्पिटल है ना, आज रात इतना आवाज करो के वहां के सारे मुर्दे जाग जाएं। बोले तो पुलिस आनी मांगती है इधर, लेकिन फिकर नहीं करने का भाई का अभी वर्ड है पुलिस में… बोले तो अपुन भी सिंबा है बाबा।’

रणवीर के ये शब्द कुछ लोगों को पसंद नहीं आए। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट्स के जरिए रणवीर की क्लास लेना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, ‘ये तुम लोग का फेवरेट स्टार है?’  दूसरे यूजर ने लिखा कि रणवीर ओवर होने लगे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ये तो केआरके की तरह बिहेव कर रहा है।’ तो किसी ने लिखा- ‘इन्हें सिर्फ पब्लिसिटी चाहिए, फिर चाहे कैसे भी मिले!’ देखें और किस-किस ने क्या कहा:-

बता दें, रणवीर के अलावा फिल्म गली बॉय में आलिया भट्ट और कल्की भी हैं। फिल्म में रणवीर सिंह स्ट्रीट रैपर की भूमिका अदा कर रहे हैं। फिल्म में कई सारे रैप सॉन्ग हैं जो कि फैन्स को काफी पसंद आ रहे हैं।