बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह खुद को सबसे बेहतर ब्यॉफ्रेंड मानते हैं, हालांकि उनके कई फैन्स भी उनके इस स्टेटमेंट से इत्तेफाक रखते हैं। रणवीर कभी भी दीपिका के लिए अपनी फीलिंग्स जाहिर करने से झिझकते नहीं हैं। मस्तमौला अंदाज वाले रणवीर ने कई बार दीपिका के लिए अपनी फीलिंग्स मीडिया कॉन्फ्रेंसेज और प्रमोशन इवेंट्स में जाहिर की हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि रणवीर ने दीपिका को एक निकनेम भी दिया है? रणवीर द्वारा दीपिका को दिए इस निकनेम का खुलासा आश्चर्यजनक रूप से रणवीर ने नहीं बल्कि बातों बातों में उनके बेस्ट फ्रेंड अर्जुन कपूर ने किया। हुआ कुछ यूं कि अर्जुन नेहा धूपिया के रेडियो चैट शो #नोफिल्टरनेहा में पहुंचे थे। यहां पर नेहा ने अर्जुन से पूछा कि रणवीर को अगर दीपिका पादुकोण और अर्जुन में से किसी एक को चुनना हो तो वह किसे चुनेंगी?

इस पर अर्जुन ने तपाक से जवाब दिया, “वह हर किसी से पहले ‘बूबू’ को ही चूज करेगा।” ओके। तो गलती से ही सही लेकिन फैन्स को उनके फेवरेट एक्टर की गर्लफ्रेंड का निकनेम पता चल गया। रणवीर हाल ही में फिल्म बेफिक्रे में एक्ट्रेस वाणी कपूर के साथ नजर आए थे। हालांकि अब वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म पद्मावती में दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में रणवीर जहां अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में होंगे, वहीं दीपिका फिल्म की लीड एक्ट्रेस रानी पद्मावती के किरदार में नजर आएंगी। इससे पहले यह दोनों स्टार्स फिल्म बाजीराव मस्तानी में नजर आए थे।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और वाणी कपूर स्टारर फिल्म बेफिक्रे इन दिनों चर्चा में हैं। वजह फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन नहीं बल्कि रणवीर सिंह का फिल्म में दिया वह सीन है जिसमें वह अपना बट दिखाते नजर आते हैं। फिल्म के सेकेंड हाफ में आने वाले इस सीन को लेकर बॉलीवुड बज जारी है। डीएनए से बातचीत में सीबीएफसी (सेंटर फॉर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) ने कहा, “हमने रणवीर सिंह के बट सीन को काफी हद तक कट किया है। अब यह एक झलक से ज्यादा कुछ भी नहीं है। इसमें दिक्कत क्या है? वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कमरे में अकेले हैं। वह कमरे में वह सब कर रहे हैं जो कि कपल्स अकेले साथ होने पर करते हैं।”