बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को बीते कल यानी मंगलवार को जिम के बाहर स्पॉट किया गया। रणवीर सिंह एकदम नए लुक में नजर आ रहे थे। स्पोर्ट्स शूज और ब्लू कलर की टी-शर्ट में नजर आ रहे रणवीर सिंह ने मूछे भी रखी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह का यह नया लुक उनकी अपकमिंग फिल्म ‘सिंबा’ का है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘सिंबा’ साउथ फिल्म टेंपर का रीमेक है और फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान नजर आएंगी। रणवीर सिंह बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्टर्स में से एक हैं। फिल्म ‘पद्मावत’ में खिलजी का किरदार निभाने के लिए उनकी क्रिटिक्स से लेकर जनता ने भी सराहा था। जिसके बाद रणवीर कई अच्छे प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिनमें ‘सिंबा’ और ‘गली बाय’ भी हैं।
सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह के नए लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिम के बाहर रणवीर ने मीडिया के लिए पोज भी दिए। खबरों की मानें ‘सिंबा’ के लिए रणवीर सिंह काफी मेहनत कर रहे हैं और फिल्म में एकदम अलग अवतार में नजर आएंगे। ‘सिंबा’ के लिए ही रणवीर सिंह वर्कआउट पर ज्यादा समय दे रहे हैं। रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा 28 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा रणवीर सिंह इन दिनों अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ फैमिली कनेक्शन को लेकर भी चर्चा में हैं।
यदि आप रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को सोशल मीडिया पर नजदीक से फॉलो करते होंगे तो आपको इस बात की जानकारी होगी कि रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण की बहन अनीशा पादुकोण को इंस्टाग्राम पर फॉलो करना शुरू कर दिया है, वहीं दीपिका पादुकोण भी रणवीर सिंह की मां अंजू को फॉलो करने लगी है। बी-टाउन में अफवाह है कि यह दोनों ही एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और इस साल नवंबर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, हालांकि दोनों ने ही इस मामले में चुप्पी साध रखी है।