रणवीर सिंह जो भी करते हैं कुछ इस अंदाज में करते हैं कि लोग उनके दीवाने हो जाते हैं। अभी हाल ही में उन्होंने अपने फेवरेट स्टार अक्षय कुमार की फिल्म रुस्तम के प्रमोशन का जिम्मा उठाया है। शायद यह काम कोई और करता तो वो उसे इस अंदाज में नहीं कर निभा पाता जिस तरह रणवीर सिंह ने किया है। सबसे पहले रणवीर सिंह ने एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में खिलाड़ी के समय के अक्षय कुमार एक लड़के के साथ दिख रहे हैं। रणवीर की ये तस्वीर भी इंटरनेट पर आते ही सुर्खियों में आ गई थी। क्योंकि इसमें अक्षय के साथ वो बच्चा कोई और नहीं बल्कि खुद रणवीर थे। जब अक्षय ने ये तस्वीर देखी तो उन्होंने इसे रीट्वीट किया था।
तस्वीर तक तो ठीक था लेकिन इसके बाद रणवीर सिंह ने जो वीडियो पोस्ट की उसे देखकर सब हैरान थे। अक्षय ने कभी सोचा नहीं था कि उनके गाने ‘जहर है कि प्यार है तेरा चुम्मा’ पर रणवीर इस तरह से डांस कर सकते हैं। इस वीडियो में रणवीर अक्षय के रुस्तम लुक की तरह तैयार दिख रहे हैं। दीवारों के पीछे छुपते-छुपाते वह सामने आते हैं, खुद को छुपा रुस्तम बताते हैं और अक्षय के गाने पर डांस करते हैं। यह वीडियो देखते हुए अक्षय ने अपना एक वीडियो भी ट्वीट किया है। वाकई रणवीर आप इतनी एनर्जी लाते कहां से हैं? इससे पहले रणवीर सिंह ने सलमान खान की फिल्म सुल्तान देखने के बाद भी कुछ ऐसा ही कमाल का डांस किया था। उस वक्त रणवीर बफिक्रे की शूटिंग के लिए पेरिस में थे। वहां फिल्म देखते समय गाना आने पर सलमान स्क्रीन पर चढ़कर नाचने लगे थे।
PRICELESS #Throwback !!!
My Fanboy moment with the One & Only @akshaykumar ! 😇🙏#9DaysToRustom
(Watch this space!) pic.twitter.com/qCc55IhT14— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) August 3, 2016
Chumma to You @akshaykumar !!! 😘🐍 #9DaysToRustomhttps://t.co/CylJHobWRA
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) August 3, 2016
Thank u for the inflight entertainment @RanveerOfficial! Chupa Rustom was insanely epic!Never change🙏🏻#9DaysToRustomhttps://t.co/8nGzzEJzNp
— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 3, 2016