दिल्ली के बिजनेसमैन की बेटी के संगीत फंक्शन में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। कैटरीना कैफ, दीया मिर्जा, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, श्रद्धा कपूर और करण जौहर ने संगीत में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर सेलेब्स के डांस परफॉर्मेंस का वीडियो वायरल हो रहा है। रणवीर सिंह ने अपनी फिल्मों के गानों पर ठुमके लगाए तो दर्शकों ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया। रणवीर सिंह की धमाकेदार परफॉर्मेंस का वीडियो फैन्स को खासा पसंद आ रहा है। रणवीर सिंह ने फिल्म पद्मावत के खलीबली और बाजीराव मस्तानी के मल्हारी गाने पर परफॉर्म किया। वीडियो में देख सकते हैं कि रेड कलर की ड्रेस में नजर आ रहे रणवीर सिंह जब डांस करते हुए ऑडियंस के पास जाते हैं तो दर्शक भी उनका जोश देखकर साथ डांस करने पर मजबूर हो जाती है।

बॉलीवुड अभिनेत्री वीडियो में दुल्हन के साथ अपनी फिल्म ‘विलेन’ के गाने ‘तेरी गलियां’ पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। पिंक कलर की ड्रेस में श्रद्धा कपूर बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, शाहिद कपूर ने ‘गुलाबो’ सॉन्ग पर बाइक से धमाकेदार एंट्री ली और उसके बाद अपनी डांस परफॉर्मेंस से समां बांध दिया। व्हाइट कलर के गॉउन में नजर आ रहीं कैटरीना कैफ ने फिल्म ‘सिंह इज किंग’ के गाने ‘दिल खो गया’ पर शानदार परफॉर्मेंस दी। दीया मिर्जा ने भी दुल्हन के साथ ठुमके लगाए तो वहीं करण जौहर ने बद्री की दुल्हनिया गाने पर परफॉर्म किया। शाहिद कपूर और रणवीर सिंह  बिजनेसमैन परिवार के साथ भी ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/Bh9rpktAzPO/?

https://www.instagram.com/p/Bh91usOgWMp/?

https://www.instagram.com/p/Bh96RZkgjh4/?

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गली बॉय’ की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी। इसके साथ ही रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंबा’ में भी रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। शाहिद कपूर इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में शाहिद के साथ श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। कैटरीना कैफ ‘ठग्स ऑफ हिंंदोस्तान’ की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में कैटरीना के साथ आमिर खान और अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे।

https://www.jansatta.com/entertainment/