संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ में खिलजी का रोल अदा करने वाले बॉलीवुड एक्टर सुर्खियों में हैं। रणवीर सिंह अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कुछ समय पहले एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें शेयर कीं। रणवीर ने इंटरव्यू में ऐसी बातों को बताया जिन्हें बताने में शायद एक एक्टर को हिचक महसूस हो सकती है। रणवीर सिंह अपनी बताई पर्सनल बातों को लेकर चर्चा में आ गए हैं। रणवीर सिंह ने अपने कॉलेज के दिनों से पर्दा हटाते हुए कहा कि वह कॉलेज के दिनों में काफी मोटे थे। इतना ही नहीं रणवीर सिंह ने कॉलेज के दिनों के रिलेशनशिप के बारे में भी बात की।

Ranveer Snigh, Ranveer Snigh Photos, Ranveer Snigh Images, Ranveer Snigh Picture, Ranveer Snigh Trolled, Ranveer Snigh Padmavat, Ranveer Snigh Hot Pictures, Ranveer Snigh Shirtless, Ranveer Snigh Images

बीते साल में रणवीर सिंह को जीएक्यू मैगजीन ने कवर पेज पर जगह ही थी। रणवीर को मैगजीन के कवर पेज पर बॉय फॉर द ग्लॉसी टाइटल के साथ जगह मिली थीं। मैगजीन से बातचीत में रणवीर सिंह ने अपने लाइफ के बदलावों, सपनों और बचपन की कुछ यादें शेयर की थीं। रणवीर सिंह ने इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी बात की थी। रणवीर सिंह ने अपने बचपन के दिनों के बारे में बात करते हुए कहा था, ”मैं एक मोटा बच्चा था। लोग मेरा मजाक बनाते थे। मेरी क्लॉस में पढ़ने वाले बच्चे भी मुझे चिढ़ाते थे। मैं थोड़ा शर्मीला था। लेकिन एक बार मैंने सोचा कि मैं इनको जवाब दे सकता हूं फिर मैंने अपने आप में बदलाव किए।”

रणवीर सिंह ने आगे कहा, ”फिर मैं बदल गया और मीन हो गया।” इतना ही नहीं रणवीर सिंह ने अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए कहा, ”जब मैं 14 साल का था तो एक समय पर तीन लड़कियों को डेट कर रहा था।” बता दें कि फिल्म पद्मावत को लेकर रणवीर सिंह सुर्खियों में हैं। दर्शक फिल्म में रणवीर के अभिनय की सराहना कर रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉस कर रही है।