बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपकमिंग फिल्म ‘परी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म परी का एक टीजर रिलीज हुआ था, टीजर में अनुष्का बेहद ही डरावने अंदाज में नजर आ रही हैं। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘परी’ के टीजर पर प्रतिक्रिया जाहिर की है। अनुष्का ने फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसके बाद एक्टर रणवीर सिंह ने अनुष्का की पोस्ट पर कमेंट किया। रणवीर सिंह ने अनुष्का की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘अरे बाप रे’ इसके साथ ही एक डरावनी इमोजी का भी इस्तेमाल किया। रणवीर सिंह इनदिनों फिल्म ‘पद्मावत’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में रणवीर सिंह ने खिलजी का रोल अदा किया है। रणवीर सिंह के अभिनय से खुश होकर महानायक अमिताभ बच्चन ने रणवीर सिंह को एक लेटर भेजा था।
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने ‘परी’ के नए टीजर को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। अनुष्का ने टीजर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, यहां पर रिमाइंडर है, यह फेरीटेल नहीं है। हैशटैक के साथ लिखा, ‘परी’ टीजर। अनुष्का शर्मा के फैंस टीजर को लाइक करने के साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा द्वारा शेयर किए गए टीजर को 1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। अनुष्का के इंस्टाग्राम पर अभिनेता रणवीर सिंह ने फिल्म ‘परी’ को लेकर रिएक्शन दिया।
अनुष्का टीजर में एक शख्स का गला दबाते हुए नजर आ रही हैं, इसके साथ ही अनुष्का हवा में उड़ते हुए दिखाई दे रही हैं। अनुष्का का रूप एकदम बदला हुआ नजर आ रहा है ।अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘परी’ 2 मार्च को रिलीज होने जा रही है। अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘परी’ की टक्कर पहले जॉन अब्राहम की फिल्म ‘परमाणु’ के साथ होने वाली थी,लेकिन बाद में जॉन की फिल्म ‘परमाणु’ की रिलीज डेट को निर्माताएओं ने आगे खिसका दिया। अब जॉन की फिल्म ‘परमाणु’ 6 अप्रैल को रिलीज होगी।