रणवीर सिंह का नाम ऐसे एक्टर्स की लिस्ट में शुमार है जो अपनी एनर्जी के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ ही उनका फैशन सेंस भी अलग है। जहां फैन्स उन्हें इसी वजह से प्यार करते हैं तो वहीं सोशल मीडिया पर ट्रोल होने का कारण बन जाता है। कुछ दिन पहले रणवीर सिंह का नया ऐड आया है जिसे देखने के बाद लोगों ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है। बता दें कि यह नया विज्ञापन एक स्पाइसी सॉस का है जिसमें रणवीर सिंह कैप्टन चिंग्स के रोल में नजर आ रहे हैं। इस ऐड में रणवीर सिंह के साथ करिश्मा तन्ना भी नजर आ रही हैं।
करिश्मा तन्ना एक स्पेस सेंटर में मैडम एक्स का रोल निभाया है और धरती को बचाने के लिए वह कैप्टन चिंग्स की मदद लेती हैं। इस कैप्टन का परिचय इस लाइन से होता है- जिसके बम में आग है। इसके बाद रणवीर सिंह की एंट्री होती है। रणवीर सॉस खाते हैं और उनके बम से आग निकलती है। इसके बाद वे रॉकेट की तरह जाते हैं और धरती में बढ़ रहे संकट को खत्म कर देते हैं। ऐड के रिलीज होने के बाद से ही लोग रणवीर सिंह को ट्रोल कर रहे हैं।
रॉकेट है रॉकेट ! CAPTAIN CHING @chingssecret @aliabbaszafar @patilashishhttps://t.co/nlowk5xbHh pic.twitter.com/dIuOB4856I
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) October 9, 2018
एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा- मुझे भी यह चटनी खानी है। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई क्या है। कितना खराब सेंस ऑफ ह्यूमर है और पैसों के लिए कितना मूर्ख बना रहे हो। वहीं एक यूजर लिखता है- आग तो नहीं लगी लेकिन आंखों से खून जरूर निकलने लगा ऐड देखकर। एक इंस्टाग्रान हैंडल ने लिखा- रणवीर सिंह यह सब क्या है। रणवीर सिंह द्वारा एक दिन पहले शेयर किए वीडियो को 30 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जबकि कमेंट्स की संख्या हजारों में है। हालांकि रणवीर की पोस्ट में ज्यादातर निगेटिव कमेंट्स ही हैं।