बॉलीवुड के चर्चित कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के ब्रेकअप की खबरों के बीच रणवीर ने दीपिका को ‘बेस्ट किसर’ कहा है। रणवीर ने यह बात नेहा धूपिया के शो “नो फिल्टर नेहा” में कही। रणवीर का यह ऑडियो ट्विटर पर खूब शेयर किया जा रहा है। 10 सेकेंड के इस ऑडियो में रणवीर कहते हैं कि मुझे लगता है कि दीपिका सबसे अच्छी किसर हैं। आपने वो गाना नहीं सुना.. अंग लगा ले रे.. मोहे रंग लगा ले रे। शो का यह एपिसोड कुछ हफ्ते पहले शूट किया गया था हालांकि इससे रणवीर का वीडियो अब जाकर लोगों के सामने आया है।

गौरतलब है कि रणवीर और दीपिका ने संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीलाः रामलीला में साथ काम किया है। संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म पद्मावती में यह दोनों कलाकार एक बार फिर से साथ नजर आएंगे। पद्मावती में रणवीर अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा दोनों ने फिल्म बाजीराव मस्तानी में भी साथ काम किया है। डेक्कन क्रॉनिकल की 25 जुलाई को प्रकाशित की गई एक खबर के मुताबिक दीपिका और रणवीर का ब्रेकअप हो चुका है। हालांकि इस बीच आया रणवीर का यह कमेंट तो कुछ और ही कहानी बयां करता है। हालांकि क्योंकि इस बारे में दोनों ने अब तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है इसलिए कुछ भी कहना जरा मुश्किल है।

फैन्स को इंतिजार करना होगा नेहा धूपिया के इस रेडियो शो का। क्या पता इस शो में रणवीर ने दीपिका के साथ अपने रिश्ते से जुड़े कुछ और राजों से पर्दाफाश किया हो। मालूम हो कि रणवीर हाल ही में अपने बर्थडे के कुछ दिन बाद अमिताभ बच्चन के मैसेज का जवाब नहीं देने के चलते चर्चा में रहे थे। अमिताभ ने ऐसा करने के लिए रणवीर सिंह की माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर क्लास भी ली थी।

https://www.youtube.com/watch?v=U5Gyw-nGf1I