Ranveer Deepika Wedding Reception: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी इटली में 14-15 नवंबर को लेक कोमो में हो चुकी है। अब रणवीर दीपिका भारत वापस आने के बाद अपने करीबी रिश्तेदार और दोस्तों को अपनी शादी की पार्टी दे रहे हैं। रणवीर-दीपिका ने 21 नवंबर को बेंगलुरू में अपनी वेडिंग रिसेप्शन पार्टी रखी थी। वहीं अब मुंबई में रणवीर दीपिका अपने स्टार फ्रेंड्स के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन करने वाले हैं। इस बीच रणवीर सिंह की बहन और दीपिका की ननद  रितिका ने दीपवीर की शादी की खुशी में रिसेप्शन पार्टी रखी।

इस पार्टी में रणवीर दीपिका ने खूब मस्ती की। दोनों  मिलकर डांसफ्लोर पर जबरदस्त डांस करते भी नजर आए। रणवीर दीपिका के फैन्स इस कपल की शादी के बाद उन्हें देखने के लिए हर वक्त बेकरार बैठे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें रणवीर दीपिका अपने इस वेडिंग रिसेप्शन को एंजॉय करते देखे जा सकते हैं। रणवीर-दीपिका एक दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। देखें तस्वीरें और वीडियो:-

अपनी शादी के रिसेप्शन में एक्साइटेड दिखे रणवीर

अपनी रिसेप्शन पार्टी में रणवीर ने हैवी शेरवानी पहनी हुई थी।  वहीं दीपिका भी लाल रंग के हैवी लेहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

दीपिका रणवीर अपनी वेडिंग रिसेप्शन में साथ में डांस एंजॉय करते हुए।

रणवीर का ये लुक कुछ-कुछ  उनकी फिल्म ‘पद्मावत’ के खिलजी जैसा नजर आ रहा है। रणवीर ने आखों ंमें सुरमा भी लगाया हुआ है।

https://www.instagram.com/p/Bql94zvDfEU/

रणवीर का ये सूट कुछ 3D की तरह लग रहा था। अंधेरे में भी रणवीर का ये सूट काफी चमक रहा था।

रणवीर दीपिका की शादी इटली में परिवारजन और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई।

14-15 नवंबर को रणवीर दीपिका इटली के लेक कोमो के 800 साल पुराने विला में शादी  के बंधन में बंधे। इससे पहले विराट और अनुष्का भी इटली में ब्याह रचा चुके हैं।

https://www.instagram.com/p/BqlBWM2g89o/