रणवीर कपूर बॉलीवुड के काफी डैसिंग एक्टर हैं और उनके काफी फैन्स भी हैं। ऐसा बहुत कम होता है जब रणवीर कपूर सोशल मीडिया पर दिखते हैं। एक इंटरव्यू में रणवीर ने कहा भी था कि उन्हें सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना अधिक पसंद नहीं है। लेकिन उनकी एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल इस वीडियो में रणवीर अपनी नन्हीं फैन के साथ दिख रहे हैं जो बेहद प्यारी है।

इस वीडियो में रणवीर कपूर अपनी नन्हीं फैन को गोद में लिए हुए है। बता दें कि ऐसा तब हुआ जब रणवीर एक एड फिल्म की शूटिंग पर पहुंचें जहां उनकी यह नन्हीं फैन उनके तरफ दौड़ती हुई आई। ऐसे में रणवीर ने ना सिर्फ इस नन्हीं फैन के साथ फोटो क्लिक करवाई बल्कि उसे अपनी गोद में उठा लिया। बता दें कि रणवीर ने काले रंग की टी-शर्ट, चेक्ड शर्ट, ब्लू डेनिम और सफेद रंग के जूते पहने थे।

आखिरी बार रणवीर कपूर संजय जत्त की बायोपिक ‘संजू’ में दिखे थे। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। रणवीर कपूर की आने फिल्म ब्रह्मास्त्र है जो 2019 में क्रीसमस के मौके पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रणवीर कपूर के साथ आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाड़िया, मौनी रॉय और नागार्जुन भी मुख्य भूमिका निभाते दिखेंगे। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है और इस फिल्म का निर्माण करण जौहर द्वारा किया जाएगा।

बता दें कि आलिया भट्ट रणबीर कपूर बहुत बड़ी फैन थी और हाल ही में दोनों ने अपने रिलेशनशिप का खुलासा भी किया। आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम के अकाउंट पर रणबीर कपूर के साथ कई फोटो शेयर भी किए हैं। इन दोनों ने अपने रिलेशनशिप को कभी भी नहीं छुपाया।