बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘संजू’ की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। जहां कपूर खानदान में एक से एक कलाकार हैं। वहीं अब कपूर फैमिली की नई जनरेशन के भी पैर पालने में दिख रहे हैं। एक तरफ करीना कपूर खान का बेटा तैमूर सोशल मीडिया में दिन भर छाया रहता है। वहीं दूसरी तरफ रणबीर कपूर की भांजी और बहन रिद्धिमा की बेटी समारा का भी टैलेंट सामने आया है। दरअसल, नानी नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है।
वीडियो में रिद्धिमा की बेटी समारा गाना गाती दिख रही हैं। समारा आमिर खान की फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ का गाना ‘मैं नचदी फिरां’ गाते हुए दिख रही हैं।इस वीडियो में समारा एक-एक सुर बेहद खूबसूरती के साथ लेती हैं जो कि सीधा दिल को छूता है। समारा की नानी इससे पहले भी समाना के वीडियोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर कर चुकी हैं। नीतू ने समारा के इस गाने के वीडियो को कैप्शन भी दिया है। कैप्शन में नीतू लिखती हैं, ‘मेरा छोटा सा सीक्रेट सुपरस्टार’।
इससे पहले नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से समारा का एक और वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में भी समारा का टैलेंट देखने को मिला। समाना इस वीडियो में एक अंग्रेजी गाने के साथ लिप्सिंग कर रही हैं। साथ ही साथ गाने में उनके एक्सप्रेशन्स भी नजर आ रहे हैं। देखिए रणबीर कपूर की भांजी का ये वीडियो जिसमें वह कमाल के एक्सप्रेशन देती दिख रही हैं:-