बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की जोड़ी की फैन फॉलोइंग लिस्ट लंबी है। हाल ही में दीपिका और रणबीर कपूर ने एक साथ मंच शेयर किया, मौका था बॉलीवुड के मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के फैशन वीक का। दोनों को एक साथ देखकर फैन्स काफी उत्साहित थे, हालांकि जब दीपिका को रणबीर कपूर के सामने रणवीर सिंह के गाने पर डांस करने के लिए कहा गया तो वह गाने के स्टेप भूल गईं।

इंवेट को फिल्ममेकर करण जौहर ने एकदम अलग अंदाज में होस्ट किया था। ‘कॉफी विद करण शो’ की स्टाइल में करण ने दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण को संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के गाने सुपरहिट गाने ‘मलहारी’ पर डांस करने के लिए कहा। दीपिका रणबीर कपूर के सामने डांस करते समय स्टेप भूल गईं और उन्हें रणवीर के स्टेप्स को याद करने में काफी परेशानी हुई। हालांकि  रणबीर कपूर ने दीपिका का बखूबी साथ दिया, अंत में करण जौहर ने रणबीर कपूर को विजेता बताया।

इंवेट के दौरान दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ के गाने ‘बलम पिचकारी’ पर भी ठुमके लगाए। दीपिका ने रणबीर को ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के गाने ‘लुंगी डांस’ पर डांस भी सिखाया। दीपिका और रणबीर के डांस वीडियोज को फैन्स सोशल मीडिया पर भी शेयर कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर इन दिनों अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग में बिजी हैं, फिल्म में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी। वहीं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों शादी की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका पादुकोण अपनी फैमिली के साथ शादी की शॉपिंग में बिजी हैं।

Bhagyashree, Bhagyashree pics, Bhagyashree photos, Bhagyashree pictures, Bhagyashree new pics, Bhagyashree new photos, Bhagyashree fitness, Bhagyashree gym, Bhagyashree exercise, Bhagyashree fitness pics, Bhagyashree workout, Salman Khan, Salman Khan actress, Heroine Bhagyashree, Actress Bhagyashree, Actress Bhagyashree pics, Actress Bhagyashree photos, photo gallery