बॉलीवुड के ‘रॉकस्टार’ रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म ‘बॉम्बे वेल्वेट’ की पहली झलक कल यानी गुरुवार को जारी होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं। फिल्म के निर्देशक अनुराग कश्यप ने आज अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी पुष्टि की।
Give it up for the Big Shot of #BombayVelvet Johnny Balraj. First look out tomorrow @foxstarhindi@fuhsephantom pic.twitter.com/Olg0EECylp
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) January 28, 2015
अनुराग ने ट्वीट में लिखा, ‘‘फिल्म ‘बॉम्बे वेल्वेट’ के जॉनी बलराज (रणबीर का किरदार) का लुक सामने आ रहा है। पहली झलकी कल।’’ फिल्म की कहानी ज्ञान प्रकाश की किताब ‘मुंबई फेबल्स’ पर आधारित है।
फिल्म 1950 व 1960 के दशक की मुंबई को दर्शाती है। फिल्म में रणबीर मुक्केबाज एवं स्ट्रीट फाइटर जॉनी बलराज की भूमिका में नजर आएंगे।
‘बॉम्बे वेल्वेट’ में अनुष्का शर्मा, करण जौहर, के के मेनन, मनीष चौधरी, सिद्धार्थ बासु व रेमो फर्नांडीज भी हैं। करण इससे अपना अभिनय करियर शुरू कर रहे हैं। कहा गया है कि वह इसमें खलनायक हैं। फिल्म 15 मई को रिलीज होनी है।