रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म के डायरेक्टर करण जौहर ने टीजर रिलीज किया है। करण जौहर ने इसे अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इससे पहले करण ने फिल्म के दो पोस्टर रिलीज किए थे। जिनसे फिल्म की एक झलक देखने को मिली थी। इन पोस्टर्स को शेयर करने के साथ ही करण ने टीजर रिलीज करने के टाइम के बारे में बताया था। करण जौहर ने टीजर को ट्वीट करते हुए लिखा कि यह फिल्म वन साइडेड लव, गहरी दोस्ती और दिल टूटने की कहानी है।
फिल्म के टीजर में रणबीर कपूर बहुत ही इंटेंस लग रहे हैं। यह वहीं रणबीर कपूर हैं जिन्हें हम इस तरह फिल्म रॉक स्टार और ये जवानी है दीवानी में देख चुके हैं। टीजर में ऐश्वर्या राय और रणबीर कपूर के रोमांटिक सीन्स की भी एक झलक है। टीजर की शुरुआत रणबीर कपूर के साथ होती है। रणबीर कपूर हाथ में माइक लिए फिल्म का टाइटल ट्रैक गाते दिख रहे हैं। इसमें अनुष्का शर्मा के साथ उनकी मस्ती और ऐश्वर्या राय के साथ कुछ सीन्स दिख रहे हैं। टीजर में फवाद खान की भी झलक है। फवाद हमेशा की तरह स्क्रीन पर बहुत इंप्रेसिव लग रहे हैं। फिल्म जज्बा से अलग लुक में ऐश्वराया राय बच्चन इस टीजर में खूबसूरत नजर आ रही हैं। यह फिल्म एक लव ट्रायंगल दिख रही है। फिल्म का म्यूजिक इसकी यूएसपी है। टाइटल ट्रैक प्रीतम ने कंपोज किया है और इसे अरिजीत ने गाया है।
Read Also:करण जौहर ने जारी किया फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ का लुक
