राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्मकार राम गोपाल वर्मा ने आज अपनी फिल्म ‘‘सीक्रेट’’ का पहला पोस्टर जारी किया।

लगभग दो साल के अंतराल के बाद वर्मा की यह पहली बॉलीवुड फिल्म है। इससे पहले 2013 में उनकी फिल्म ‘‘सत्या 2’’ आई थी जो बॉक्स आॅफिस पर अच्छा नहीं कर पाई थी।

‘‘सत्या’’ के निर्देशक (53) ने ट्विटर पर अपनी फिल्म का पोस्टर जारी किया।

निर्देशक ने ट्वीट किया, ‘‘डेढ़ साल के लंबे अंतराल के बाद मेरी पहली हिंदी फिल्म ‘‘सीक्रेट’’ आपके सामने है।’’

फिल्म का शीर्षक पहले ‘‘द अफेयर’’ रखा गया था। फिल्म में सचिन जोशी, कायनात अरोड़ा, टिस्का चोपड़ा, मकरंद देशपांडे और मीरा चोपड़ा हैं।