Raktanchal MX Player Full Web Series Leaked Online By Tamilrockers: मेक्स प्लेयर की वेब सीरीज रक्तांचल को तमिलरॉकर्स ने ऑनलाइन लीक कर दिया है। क्रांति प्रकाश झा औऱ निकितिन धीर की ये वेब सीरीज दर्शकों के बीच काफी पसंद की जा रही है। ये वेब सीरीज यूपी के दो बाहुबलियों, मुख्तार अंसारी औऱ बृजेश सिंह, की दुश्मनी की रियल लाइफ पर बेस्ड है। ऐसे में लोग इसे देखने के लिए बेताब हैं। लेकिन इस बीच बुरी खबर आई है कि ये वेब सीरीज भी तमिलरॉकर्स का निशाना बन गई।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले भी कई सारी वेब सीरीज को ऑनलाइन लीक कर दिया गया था। इससे पहले नई नई फिल्मों के साथ ऐसा होता था। हर शुक्रवार को जो फिल्म रिलीज होती थी। वही फिल्म तमिलरॉकर्स ऑनलाइन लीक कर देता था। लॉकडाउन की वजह से अभी सिनेमाघरों में फिल्में रिलीज नहीं हो पा रही थीं, हालांकि अब अनलॉक वन चल रहा है।
फिर भी शो बिजनस अभी ठंडा ही पड़ा है। ऐसे में ओटीटी प्लैटफॉर्म इस वक्त सबके लिए सुविधाजनक बना हुआ है। दर्शकों का एंटरटेनमेंट भी हो रहा है औऱ मेकर्स अब OTT प्लैटफॉर्म्स पर वेबसीरीज रिलीज कर रहे हैं। वहीं तमिलरॉकर्स फिल्में और सीरीज लीक करने का अपना काम बदस्तूर जारी रखे हुए है। तमिलरॉकर्स के फिल्में और वेब सीरीज लीक होने से मेकर्स को काफी नुकसान झेलना पड़ता है। वहीं कलाकारों की भी मेहनत खराब होती है। इससे पहले जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) स्टारर पाताल लोक (Paatal lok) को भी ऑनलाइन तमिलरॉकर्स ने लीक कर डाला था।
बताते चलें, रक्तांचल वेब सीरीज में क्रांति प्रकाश झा जहां विजय सिंह के किरदार में हैं तो वहीं निकितिन धीर वसीम खान बने हैं। निकितिन धीर रियल लाइफ में महाभारत के ‘कर्ण’ के बेटे हैं। निकितिन धीर ने अपना बॉलीवुड डेब्यू आशुतोष गोवारिकर की फिल्म जोधा अकबर से किया था। इस फिल्म में वह सैफुद्दीन के किरदार में दिखे थे। निकितिन धीर महाभारत में कर्ण का किरदार निभाने वाले पंकज धीर के बेटे हैं।