राजश्री मीडिया के एमडी और सीईओ रजत बड़जात्या का शुक्रवार (29 जुलाई) को मुंबई में निधन हो गए। फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या के चचेरे भाई रजत को कैंसर था। रजत पिछले कुछ दिनों से जसलोक अस्पताल में भर्ती थे। उनका निधन अस्पताल में ही शुक्रवा शाम साढ़े छह बजे हुआ। मीडिया सूत्रों के मुताबिक रजत को ब्लड कैंसर हुआ था। जसलोक अस्पताल के सूत्र ने बताया, ‘उनका निधन 6.45 हुआ था। वे पिछले 10-12 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।’

रजत अजीत बड़जात्या के बेटे थे। रजत का अंतिम संस्कार शनिवार(30 जुलाई) को वर्ली शमशान घाट पर किया जाएगा। रजत अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ गए हैं। राजश्री प्रोडेक्शन की शुरुआत रजत और सूरज के दादा ताराचंद बड़जात्या ने की थी। रजत के अचानक हुए निधन से बॉलीवुड़ में शोक की लहर दौड़ पड़ी। सलमान खान, बोमन ईरानी, रितेश देशमुख, विवेक ओबरॉय, स्वपनिल जोशी, रिचा चड्ढा ने ट्विटर पर रजत के निधन पर दुख जताया है।