राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की शादी की ख़बर जब 1973 में सामने आईं तब पूरा बॉलीवुड जगत हैरान रह गया था। सुपरस्टार राजेश खन्ना हिंदी फ़िल्म जगत में बिलकुल नई आईं डिंपल कपाड़िया से शादी कर रहे थे और वो भी बस कुछ समय की जान पहचान में। डिंपल कपाड़िया से राजेश खन्ना की शादी की खबर मशहूर फिल्म पत्रकार रहीं देवयानी चौबल के जरिए लोगों तक पहुंची थी। राजेश खन्ना की करीबी रहीं देवयानी को ही राजेश खन्ना ने पहली बार अपनी शादी की खबर दी थी।

देवयानी राजेश खन्ना के करीबी दोस्तों में एक थीं। जब राजेश खन्ना ने अपने से 15 साल छोटी डिंपल कपाड़िया से शादी का फैसला किया तो ये खबर सबसे पहले देवयानी की बताई। देवयानी ने ही इस खबर को सबसे पहले अखबारों में छापा जिसके बाद लोगों को इस बात की खबर हुई।

देवयानी से राजेश खन्ना का लगाव इतना अधिक था कि जब राजेश खन्ना डिंपल से शादी करने जा रहे थे तब उन्हें सेहरा देवयानी ने ही बांधा था। देवयानी उन दिनों सभी एक्टर्स को लेकर बहुत सी निजी खबरें छाप दिया करतीं लेकिन राजेश खन्ना के बारे में उन्होंने कभी कुछ विवादित नहीं लिखा।

 

राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की शादी में बॉलीवुड और राजनीति के नामचीन हस्तियों ने हिस्सा लिया था। 16 साल की डिंपल ने जब 31 साल के राजेश खन्ना से शादी की तो उम्र को लेकर कुछ लोगों ने सवाल भी उठाए। लेकिन दोनों ने बिना किसी की परवाह किए शादी की। हालांकि बाद में जब राजेश खन्ना ने डिंपल के फिल्मों में काम करने पर पाबंदी लगा दी तब डिंपल को एहसास हुआ उन्होंने जल्दबाजी में बिना सोचे शादी कर ली।

 

दोनों के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे। डिंपल को शादी से 2 बेटियां हुईं ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना। जब राजेश खन्ना के साथ रहना मुश्किल हो गया तब डिंपल उन्हें हमेशा के लिए छोड़ आईं थीं। दोनों अलग रखने लगे लेकिन तलाक नहीं लिया था। राजेश खन्ना ने फिल्म पत्रकार भावना सोमेया को एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि दोनों अलग रहने लगे हैं लेकिन उनके बीच अब भी दोस्ती है। उन्होंने यह बात कबूली थी कि उनकी गलती की वजह से ही डिंपल कपाड़िया उन्हें छोड़ कर गईं।