बॉलीवुड के ‘शो-मैन’ राज कपूर की फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ 25 जुलाई 1985 में रिलीज हुई थी। फिल्म में राजीव कपूर के साथ मंदाकिनी नज़र आई थीं। मंदाकिनी की ये पहली फिल्म थी और उनकी खूबसूरती ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। फिल्म में मंदाकिनी झरने वाले सीन के कारण काफी चर्चा में भी रही थी। इससे पहले फिल्म में डिंपल कपाड़िया का नाम चुना गया था, लेकिन राज कपूर ने स्क्रीन टेस्ट में उन्हें रिजेक्ट कर दिया था।

दरअसल राज कपूर का मानना था कि इस सीन के लिए कोई नई लड़की ही होनी चाहिए। क्योंकि इस किरदार को वही अच्छे से निभा सकती है। साल 2010 में मिड डे को दिए इंटरव्यू में मंदाकिनी से इस सीन पर खुलकर बात की थी। उनसे जब पूछा गया कि क्या उन्हें वो सीन करने का कोई पछतावा है? तो उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया था। बल्कि उन्होंने इस सीन को करने के लिए खुद को खुशनसीब कहा था।

सीन शूट करने पर क्या बोले थे राज कपूर? मंदाकिनी ने कहा था, ‘मुझे वो सीन करने का कभी पछतावा नहीं होगा। मेरे फैंस और दर्शक मुझे से याद करते हैं। कुछ लोग अच्छे से याद करते हैं, कुछ मज़ाक उड़ाते हैं। लेकिन खुश हूं कि वो मुझे उस सीन के लिए प्यार तो करते हैं। खुशनसीबी है कि मैंने अपने दौर के बेस्ट फिल्ममेकर श्री राज कपूर जी के साथ काम किया।’ राज कपूर ने भी इन विवादों पर अपनी राय दी थी। उन्होंने कहा था कि ऐसा विदेश फिल्म मेकर्स के साथ बिल्कुल नहीं होता है।

दाऊद के साथ नजर आई थी मंदाकिनी: उन्होंने कहा था, ‘अगर फैडरीको फैलिनी (महान इटैलियन फिल्ममेकर) अपनी फिल्म ‘अमरकोर्द’ में न्यूड महिलाएं दिखाते हैं तो उसे आर्ट कहा जाता है और सबसे प्रीमियम फिल्म फेस्टिवल्स में वो अवॉर्ड जीतती है। अगर मैं न्यूडिटी की तरफ जाने की हिम्मत करता हूं तो उसे शोषण या पता नहीं किन-किन नामों से बुलाया जाता है।’

खैर, इन सब विवादों के बाद फिल्म ने अपना काम किया और मंदाकिनी एक बार फिर विवादों में आईं जब उनकी तस्वीर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ देखी गई। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि मंदाकिनी ने दाऊद से शादी कर ली है, लेकिन उन्होंने इस सब खबरों को अफवाह बताया