Raid Box Office Collection: अदय देवगन की फिल्म ‘RAID’ जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने जा रही है। RAID अपने तीसरे हफ्ते में भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दर्शकों को फिल्म किस हद तक पसंद आ रही है। रियल स्टोरी बेस्ड इस फिल्म ने अपने तीसरे हफ्ते के शुक्रवार को 1.82 करोड़ रुपए की कमाई की। शनिवार को फिल्म ने 2.26 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके चलते फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन 94.19 करोड़ रुपए का हो गया है।
अजय की फिल्म RAID 16 मार्च को रिलीज हुई थी। वहीं अब अजय की फिल्म के सामने चुनौती के रूप में टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी स्टारर फिल्म ‘बाघी 2’ खड़ी है। फिल्म बाघी 2 ने अपने पहले दिन ही जबरदस्त कमाई की है। वहीं दूसरे दिन फिल्म लगभग 50 करोड़ रुपए का आंकड़ा छूने को तैयार है। टाइगर की फिल्म अब लगातार दो हफ्ता से मजबूती से खड़ी अजय की इस फिल्म को जबरदस्त टक्कर दे रही है।
Baaghi 2 Box Office Collection Day 3: टाइगर श्रॉफ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, महज 3 दिन में कमाए…
#Raid is nearing ₹ 100 cr mark… [Week 3] Fri 1.82 cr, Sat 2.26 cr. Total: ₹ 94.19 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 1, 2018
तीसरे हफ्ते के प्रवेश के बाद अब ये देखना दिलचस्प है कि क्या अजय की फिल्म बाघी 2 रिलीज के बाद भी अपने दर्शकों को थिएटर्स की तरफ आकर्षित करती है या नहीं। बता दें, अजय की फिल्म RAID ने अपने दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को 3.55 करोड़, शनिवार को 5.71 करोड़, रविवार को 7.22 करोड़, सोमवार को 2.42 करोड़, मंदलवार को 2.41 करोड़, बुधवार को 2.62 करोड़ और गुरुवार को 3.13 करोड़ रुपए कमाए।