Race 3 Box Office Collection Day 5: सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’ ईद के मौके पर उनके फैन्स के लिए ईदी से कम नहीं हैं। इसके चलते सलमान के चाहने वाली भारी संख्या में ‘रेस 3’ देखने पहुंच रहे हैं। वहीं फिल्म के कलेक्शन का सिलसिला है कि बढ़ता चला जा रहा है। अब तक बॉक्स ऑफिस में फिल्म रेस 3 100 करोड़ के पार कलेक्शन कर चुकी है। आपको बता दें, पहले 3 दिनों में फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी थी। सलमान की ये चौथी ऐसी फिल्म है जो 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। सलमान की इस फिल्म ने बजरंगी भाईजान, टाइगर जिंदा है, और सुल्तान की तरह धमाकेदार ओपनिंग वीकेंड की है।
ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के कलेक्शन को लेकर अब तक के आंकड़े जारी किए हैं। तरण लिखते हैं- फिल्म ने शुक्रवार यानी की ओपनिंग डे पर 29.17 करोड़ रुपए की कमाई की। शनिवार को फिल्म ने 38.16 करोड़ रुपए कमाए। रविवार को फिल्म ने 39.16 करोड़ रुपए की कमाई की। वहीं सोमवार को फिल्म ने 14. 24 करोड़ रुपए की कमाई की। इस हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन हो गया है- 120.71 करोड़ रुपए। देश भर में सलमान के फैन्स फिल्म देखने सिनेमाघरों की तरफ रुख कर रहे हैं।
Race 3 Box Office Collection Day 5 Latest Update
बता दें, सलमान फिल्म रेस 3 अपने फैन्स के लिए खास तौर पर ईद के मौके पर लाए हैं। हर बार सलमान ईद पर अपनी एक फिल्म जरूर रिलीज करते हैं। इसके चलते भाईजान की ये ईदी उनके फैन्स को बहुत पसंद आई। सलमान के फैन्स उनकी ये फिल्म देखने सुबह सुबह ही थिएटर्स में जा पहुंचे। आपको बताते चलें, फिल्म काइट्स के बाद सलमान की रेस 3 ऐसी फिल्म रही जिसका पहला शो सुबह के 7 बजे से शुरू हुआ। कई जगहों पर तो सलमान की फिल्म का शो सुबह 4 बजे भी लगा।
#Race3 puts up a STRONG TOTAL on Mon… Decline on Mon [vis-à-vis Fri: 51.18%]… Mass circuits/single screens are holding very well, while plexes have started sliding downwards… Fri 29.17 cr, Sat 38.14 cr, Sun 39.16 cr, Mon 14.24 cr. Total: ₹ 120.71 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 19, 2018
