नए कृषि बिलों के विरोध में देश के किसान सड़कों पर हैं, किसानों के आंदोलन के कारण केंद्र सरकार मुश्किलों में घिरी हुई है। विभिन्न राजनीतिक दल लगातार नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। जाने-पहचाने पत्रकार पुण्य प्रसून बाजपेयी भी मोदी सरकार पर मुखर हैं। पुण्य प्रसून बाजपेयी ने फिर से मोदी सरकार पर तंज कसा है।
पुण्य प्रसून बाजपेयी ने ट्वीट करते हुए लिखा है,’किसान बिल के बाद सभी को हवाई जहाज़ उड़ाने की इजाज़त दे देनी चाहिए और बताना चाहिए भारत दुनिया का पहला देश है, जहां गरीब भी हवाई जहाज़ उड़ा सकता है..’ पुण्य प्रसून बाजपेयी के इस ट्वीट पर यूजर्स की तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं।
बेद नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा है,’इनका कुछ नहीं पता यह कब क्या ऐतिहासिक फैसला ले लें। वैसे जो वादा करके भी चप्पल पहनने वाले गरीबों को जहाज में बैठा ना सकें वह गरीबों को जहाज उड़ाने की इजाजत क्या देंगे!’ बालीराम यादव नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा है,’कांग्रेस के 60 वर्षों के शासन में पंजाब व बिहार के किसानों की आय में जो बड़ा अंतर है उसे दूर करने की आवश्यकता ही नहीं समझी गई। मोदी द्वारा पारित किसान बिल से MSP का फायदा लेकर सम्पूर्ण भारत के किसानों की आय पंजाब जैसे होगी। तो दर्द राहुल गाँधी व बड़े बिचौलियों को हो रहा है।’
किसान बिल के बाद सभी को हवाई जहाज़ उड़ाने की इजाज़त दे देनी चाहिए….
और बताना चाहिए भारत दुनिया का पहला देश है, जहॉ गरीब भी हवाई जहाज़ उड़ा सकता है…— punya prasun bajpai (@ppbajpai) December 12, 2020
एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा है,’पंजाब व पश्चिमी यूपी के किसान धान की कटाई,गेहूं की बुआई,और पहला पटवन कर निश्चिंत हो गए हैं। MSP से रु.2000/क्विंटल पर धान बेचकर जेब भी गर्म है,ठंड में बोतल का इंतजाम भी है।मोदी विरोध के नाम पर शेष भारत को परेशान करने में भी बड़ा आनंद आ रहा है,धन्य हैं आंदोलनकारी किसान।’ वेद नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा है,’हरामी पत्रकार, जब किसान मर्सिडीज में बैठकर छ: महीने का राशन बगल में दबाकर, मशीनों में धुले झक्कास कपड़े पहनकर काजू, बादाम पिश्ता और किशमिश खाते हुए मशीनों से मशाज करवा सकता है तो गरीब किसान के हवाई जहाज उड़ाने में देर ही क्या है।’
आशीष कुमार शर्मा नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा है,’गरीब ही जहाज उड़ाता है और गरीब और किसान के ज्यादातर बेटा-बेटियां ही देश की रक्षा करते हैं। अपना माइंडसेट बदलिए और बीजेपी से दुश्मनी के चक्कर में अपने भारत के लोगों का मज़ाक उड़ाना बंद कीजिए।’