रियलिटी शो की पॉपुलैरिटी केवल भारत में ही नहीं विदेशों में भी है। बाहर भी लोग इस तरह के शो के दीवाने होते हैं। कभी-कभी ऐसा होता है कि यहां किसी शो में हमें विदेशी कंटेस्टेंट देखने को मिलते हैं। ऐसे में उन कालाकारों को भारत में अपना टैलेंट दिखाने का एक बड़ा प्लैटफॉर्म मिलता है। इसी तरह का इस सीन बेल्जियम के एक रियलिटी शो में देखने को मिला। बेल्जियम के एक रियलिटी शो बेल्जियम गॉट टैलेंट में एक भारतीय ग्रुप ने समा बांध दिया। झलक पंजाब दी नाम से यह ग्रुप जब स्टेज पर आया तो पहले तो ऑडियंस में बैठे लोग इनके रंगीन कॉस्टूम को देखकर हंसने लगे। स्टेज पर आकर इस ग्रुप ने अपना नाम बताया। इसके बाद शो के जजों में से एक ने उन्हें अपना नाम एक बार फिर से बताने को कहा। इस पर ग्रुप के मेंबर ने नाम धीरे-धीरे बताया तो वहां मौजूद सभी ग्रुप के नाम को दोहराने लगे।
इसके बाद जज ने ग्रुप के लीड मेंबर से वहीं की भाषा में बात की और परफॉर्मेंस शुरू करने को कही। जैसे ही इस ग्रुप की परफॉर्मेंस शुरू हुई सभी पंजाबी म्यूजिक की एनर्जी में खो गए। ग्रुप ने शानदार डांस किया। वह स्टेज पर डांस कर रहे थे और ऑडियंस में बैठे सभी लोग उनकी परफॉरमेंस पर झूम रहे थे। अलग-अलग रंगों की पंजाबी ड्रेस और पगड़ी बांधे ये सभी स्टेज पर भंगड़ा करते हुए देखने में काफी बढ़िया लग रहे थे। जैसे ही उनकी परफॉर्मेंस खत्म हुई सारी ऑडियंस खड़ी हो गई। सभी जज भी उनकी परफॉर्मेंस देखकर काफी इंप्रेस्ड थे। फिर क्या था उन्हें एक बार फिर परफॉर्म करने को कहा गया। इस बार ऑडियंस के कुछ लोग और 2 जज भी इस ग्रुप के साथ परफॉर्म करने के लिए आ गए। इस परफॉर्मेंस के बाद इन्हें गोल्डन बजर देकर सिलेक्ट किया गया।

