टीवी और फिल्म एक्टर पुनीत वशिष्ठ को आखिरी बार बिग बॉस 9 में देखा गया था। अब उन्हें कृतिका कामरा स्टारर चंद्रकांता- प्रेम या पहेली में रोल मिल गया है। यह उनका कमबैक शो होगा। पुनीत विरेंद्र के सलाहकार बद्रीनाथ का किरदार निभाएंगे जिसे चंद्रकांता से प्यार है। इस खबर पर इंडिया फोरम से बात करते हुए पुनीत ने कहा- मैं टीवी पर चार साल बाद वापस आ रहा हूं। मैं इस किरदार के लिए काफी मेहनत कर रहा हूं और इसे पर्दे पर निभाने को लेकर काफी एक्साइटिड हूं जिसे कि पुराने शो में बॉलीवुड एक्टर इरफान खान ने निभाया था। यह मेरे लिए एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। वशिष्ठ ने कहा- मैं सुदेश बेरी, शो के राजा के साथ काम करने को लेकर काफी एक्साइटिड हूं। जिसके सलाहकार के तौर पर पुनीत काम करेंगे। उन्होंने बताया कि पहली बार वो उनके साथ काम करेंगे। कई टीवी शो करने के अलावा पुनीत ने क्या कहना और जोश जैसी फिल्मों में काम किया है।

बता दें कि सीरियल चंद्रकांता की पहला प्रोमो आ गया है। चंद्रकाता की लीड ऐक्ट्रेस कृतिका कामरा इस प्रोमो में काफी हॉट अवतार में नजर आ रही हैं। चंद्रकाता के साथ कृतिका कामरा एक बार फिर से छोटे पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। प्रोमो की शुरूआत में कृतिका कामरा को तालाब में से निकलते हुए दिखाया गया है और व​ह पूरी ट्रेडिश्नल लुक में हैं।

चंद्रकाता को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इससे पहले कृतिका कामरा चंद्रकाता के लुक को भी लोगों ने पसंद किया था। नेगेटिव किरदारों की वजह से चंद्रकाता का प्रोमो बेहद ही मजेदार लग रहा है। इस कहानी देवकीनंदन खत्री के उपन्यास चंद्रकाता पर आधारित है। उम्मीद की जा रही है प्रोमो जितना दिलचस्प है उतना ही यह शो भी हो।

चंद्रकाता एक नया सीरियल होगा और उसके साथ बहुत से पीरियड ड्रामा टीवी पर चल रही हैं इसलिए उसके इस बीच चुनौती होगी। चंद्रकाता 4 मार्च से लाइफ ओके पर प्रसारित होगा। यह सीरियल शनिवार और रविवार रात 9 बजे प्रसारित होगा। वहीं सीरियल के प्रोमो को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद कृतिका काफी खुश हैं।