बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मशहूर अमेरिकन टीवी शो ‘गुड मॉर्निंग अमेरिका’ में नजर आईं। शो में बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वह ब्रिटिश सीक्रेट सर्विस एजेंट जेम्स बॉन्ड यानि 007 का किरदार निभाना चाहती हैं। क्वांटिको अभिनेत्री प्रियंका शो के जिस एपिसोड में हिस्सा लिया उसे रिटायर्ड अमेरिकन फुटबॉलर माइकल स्ट्रैह्न होस्ट कर रहे थे। प्रियंका के साथ शो में उनके को-स्टार ब्लेयर अंडरवुड भी थे। प्रियंका से यह पूछे जाने पर कि क्या वह लेडी बॉन्ड का किरदार निभाना चाहेंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा करने में खुशी होगी। प्रियंका ने कहा- फीमेल बॉन्ड का होना एक दिलचस्प बात होगी। इन दिनों बॉलीवुड और हॉलीवुड में खूब नाम कमा रहीं प्रियंका क्वांटिको नामक अमेरिकी शो में एलेक्स पैरिश की भूमिका में हैं।

प्रियंका ने बताया कि शो के शूट के दौरान उन्हें उत्साह और जोश बनाए रखने के लिए कई बार वाशरूम जाना पड़ता था और फिर मुंह धोकर वह इसे फिर से शुरू करती थीं। बर्फी की यह एक्ट्रेस ‘बेवॉच 2’ में ड्वान जॉनसन, जैक इफरॉन, एलफैन्श हैड्रा और एलेंक्सैन्ड्रा के साथ नजर आएंगी। गौरतलब है कि प्रियंका ने अपनी आखिरी बॉलीवुड फिल्म ‘जय गंगाजल’ की थी जिसके बाद से उन्होंने कोई भी बॉलीवुड प्रोजेक्ट हाथ में नहीं लिया है। प्रियंका का शो क्वांटिको 25 सितंबर से आने जा रहा है।

Read Also: Quantico एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कहा- Baywatch देखकर नफरत करेंगे उनसे लोग, क्योंकि…