क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा, अनुष्का शर्मा, सलमान खान, आलिया भट्ट करण जौहर और प्रियंका चोपड़ा के बीच बॉलीवुड सेलेब्रिटी होने के अलावा कौन सी चीजें हैं जो कॉमन हैं? असल में यह सभी सेलेब्स अपने अपने पेट्स से बहुत प्यार करते हैं। जी हां, बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी हाल ही में एक पप्पी गोद लिया है, और बाकी सितारों की तरह वह भी अपने प्यारे पेट के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने अपने प्यारी पपी डायना के साथ अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। बता दें कि इस प्यारी पपी को रेस्क्यू किया गया है। वीडियोज में डायना प्यारे रोबोटिक पेट जूमर के साथ खेल रही है।
इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- क्या इसे मेरी हो जाना चाहिए? वह मेरी बाहों को सूंघती जा रही है… जैसे उसे हिफाजत की जरूरत हो। अगर उनके वर्किंग फ्रंट की बात करें तो प्रियंका इन दिनों अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच की शूटिंग में व्यस्त है। इस फिल्म में वह एक्टर ड्वायन जॉनसन के साथ नजर आएंगी। फिल्म में वह निगेटिव रोल प्ले कर रही हैं। अमेरिकन टीवी सीरियल पर आधारित यह फिल्म 19 मई 2017 को रिलीज होगी। फिल्म में जॉन और प्रियंका के अलावा जैक इफरॉन और पामेला एंडरसन भी नजर आएंगी। बता दें कि प्रियंका ने जय गंगाजल के बाद कोई भी भारतीय प्रोजेक्ट नहीं लिया है, और उनके फैन्स उनके किसी हिंदी प्रोजेक्ट के पिक करने का इंतिजार कर रहे हैं।
हाल ही में प्रियंका को फोर्ब्स लिस्ट में भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस के तौर पर घोषित किया है। प्रियंका ने हाल ही में अमेरिकन टीवी सीरियल क्वांटिको का दूसरा सीजन पूरा किया है। वह इस शूट के बाद कौन सा प्रोजेक्ट लेती हैं यह देखना भी दिलचस्प होगा। प्रियंका क्वांटिको के पहले पार्ट में भी काम कर चुकी हैं। उन्हें इस साल पीपल्स चॉइस अवॉर्ड में भी नॉमिनेट किया गया है। बता दें कि शो में प्रियंका एलन पेरिश का किरदार अदा करती हैं।

