अगर आप भी प्रियंका चोपड़ा की तरह ग्लोइंग स्किन, घने बाल और वेट लिप्स पाना चाहती हैं तो आपका सपना जल्द ही पूरा हो सकता है। इसकी वजह खुद प्रियंका चोपड़ा हैं जिन्होंने अपने तीन ब्यूटी सीक्रेट एक वीडियो में बताए हैं। पीसी ने ना केवल अपनी स्किन टोन का सीक्रेट बताया है बल्कि उन्होंने अपने गॉर्जियस बालों और वेट होठों के पीछे छुपे सच को भी बताया है। बहुत से लोग सोचते हैं कि सेलिब्रिटी अपनी स्टार पावर के हिसाब से ब्रैंडेड ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं लेकिन आश्चर्यचकित करने वाली बात यह है कि प्रियंका के नुस्खे एकदम देसी हैं। यह ज्यादा मंहगे भी नहीं हैं और आप इन्हें खरीद सकते हैं।
प्रियंका चोपड़ा ऐसी सेलेब हैं जिन्हें की युवा लड़कियां ज्यादा फॉलो करती हैं। वो स्टाइल सेंस और ब्यूटी के लिए उनकी तरफ देखती हैं। फिर चाहे वो रेड कार्पेट हो या फिर कोई पार्टी। प्रियंका हर बार उम्मीद पर खरी उतरती हैं। तो जब आप उनकी तरह दिखना चाहती हों तो पूरी उम्मीद की जा सकती है कि आप खूसूरत दिखने के लिए उनके द्वारा बताए गए ब्यूटी सीक्रेट को फॉलो जरूर करेंगी। एक्ट्रेस ने वॉग मैग्जीन के लिए यह वीडियो शूट किया है। प्रियंका के कुछ देर बाद इसे अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर करने के बाद यह वायरल हो गया। यह सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म के 5 ट्रेडिंग में आ गया।
.@priyankachopra shares three all-natural, DIY beauty recipes: https://t.co/UfRAXL5JzL pic.twitter.com/Nr79Mbo6jD
— Vogue Magazine (@voguemagazine) March 1, 2017
प्रियंका ने यह वीडियो बाथरुम में शूट किया है और इसमें वो एक कैजुअल टीशर्ट पहने हुए नजर आ रही हैं। जिसमें उनका मेकअप काफी सिंपल है और बाल खुले हुए हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपने 2017 ऑस्कर आउटफिट की वजह से एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई थीं। जहां कई लोग प्रियंका के यूनिक स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं वही कुछ लोग इसकी शेप को लेकर सवाल कर रहे थे।
इन बातों को छोड़कर इस समय प्रियंका अपनी जिंदगी का फन टाइम जी रही हैं। ऑस्कर के दौरान उन्हें जेनिफर एनिनस्टन और क्रिसी टीगेन के साथ बातचीत करते हुए देखा गया वहीं ड्वेन जॉनसन के साथ भी बेवॉच एक्ट्रेस हंसी मजाक करती हुईं नजर आईं। प्रियंका को द रॉक ऑस्कर के रेड कार्पेट पर मिले और दोनों के स्वीट मूमेंट को फोटोग्राफर ने कैमरे में कैद कर लिया।

