बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अंगदान करने का संकल्प लिया है। इसके साथ ही उन्होंने अन्य लोगों से भी अंगदान करने की अपील की है। अंगदान के लिए प्रियंका एक कैम्पेन से भी जुड़ी हैं। उन्होंने लोगों से अंगदान करने की अपील करते हुए कहा, ‘अंगदान हजारों की जान बचा सकता है। मैंने भी अंगदान करने का संकल्प लिया है।’ बता दें, प्रियंका ने इससे पहले भी अंगदान के लिए लोगों से अपील कर चुकी हैं। साल 2008 में इंडियन नेशनल एसोसिएशन फॉर स्टडी ऑफ लीवर के वार्षिक समारोह में प्रियंका ने अंगदान करने की अपील की थी।
यह समारोह आर्मी मेडिकल कॉर्प ने आयोजित करवाया था। प्रियंका ने समारोह में कहा था, ‘भारत में अंगदान करने वालों की संख्या बहुत कम है। अगर कोई एक व्यक्ति अंगदान करता है तो वह केवल एक की मदद नहीं करता बल्कि कई लोगों की जान बचा सकता है।’
प्रियंका समाजसेवा से जुड़े कई कार्य करती हैं। वे कई एनजीओ जो विशेषकर बच्चों के लिए काम करते हैं से भी जुड़ी हुई हैं। भारत में लड़कियों की स्थिति में सुधार करने के लिए काम कर रहे नजीओ से प्रियंका जुड़ी रही हैं। प्रियंका यूएन के ग्लोबल कैम्पेन ‘गर्ल अप’ के साथ जुड़कर ग्लोबल स्तर पर लड़कियों की स्थिति में सुधार के लिए काम कर चुकी हैँ। प्रियंका को यूनिसेफ का नेशनल एंबेसडर भी चुना गया था। वे बच्चों के अधिकारों के लिए काम कर रही थीं।
Read Also: Internet पर छाई हैं प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल नवप्रीत बंगा, देखकर पहचान नहीं पाएंगे आप

