प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से अमेरिकन सीरीज क्वॉन्टिको सीजन 3 में नजर आने वाली हैं। वहीं एक्ट्रेस अपनी अमेरिकन सीरीज के प्रमोशन में जी जान से लगी हुई थीं। प्रमोशन का सारा काम खत्म करने के बाद प्रियंका चोपड़ा वापस भारत आ गई हैं। इस वक्त एक्ट्रेस प्रियंका असम में हैं। इसके चलते प्रियंका अपनी कई सारी तस्वीरें असम से सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। प्रियंका असम में #ऑसमअसम की कैंपेनिंग के लिए पहुंची हैं। दरअसल, प्रियंका असम टूरिजम को प्रमोट कर रही हैं। इसके चलते प्रियंका का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इसके चलते प्रियंका ने असम के लोकल लोगों के साथ खूब मस्ती की। साथ ही प्रियंका ने लोग नृत्य बिहू भी किया।

34 साल की एक्ट्रेस ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज से फैंस के साथ शेयर किया है। इस वीडियो में प्रियंका छोटी-छोटी बच्चियों के साथ बिहू करती नजर आ रही हैं। प्रियंका ने इस वीडियो को कैप्शन भी दिया है। अपने वीडियो के कैप्शन में प्रियंका लिखती हैं- ‘यह वह पार्ट है जब मैंने सबसे ज्यादा एंज्वॉय किया। ये यंग लेडीज… इन्होंने मेरे लिए बहुत अच्छा परफॉर्मेंस किया। उनका कॉन्फिडेंस देख मुझे बहुत अच्छा लगा। लाइफ के लिए ये एक्साइटमेंट देख कर बहुत प्रभावित हूं। यह स्कूल में हैं इसलिए वह सेफ हैं। वह अपना भविष्य खुद बना रही हैं। लड़कियों को स्कूल भेजना एक पॉजिटिव चीज है। खास तौर पर उन्हें खुश देखना, मेरे ट्रिप की अच्छी शुरुआत। #AwesomeAssam।’

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका अपने शो क्वॉन्टिको के सीजन 3 को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इंडिया में प्रियंका का अमेरिकन शो 28 अप्रैल से ऑनएयर किया गया है।