क्वांटिको समेत कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स करने और फोर्ब्स लिस्ट में भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस के तौर पर चुने जाने के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक ब्रांड बन चुकी हैं। प्रियंका आज जो कुछ भी हैं अपनी कड़ी मेहनत और लगन के चलते हैं। आज विश्व स्तर पर भारत को विख्यात कर रहीं प्रियंका कईयों के लिए आदर्श बन चुकी हैं। ऐसे में अब प्रियंका जो भी कहती हैं सभी उस पर गौर करते हैं। हाल ही में प्रियंका ने एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में अपने स्ट्रगलिंग दिनों के बारे में कई बातें बताईं। प्रियंका ने बताया- कुछ साल पहले जब वह एक बड़े कॉर्परेशन के साथ कॉन्ट्रेक्ट साइन कर रही थीं, तो उसमें साफ तौर पर लिखा था कि फिल्म के दौरान यदि वह प्रेग्नेंट हो गईं तो कॉन्ट्रेक्ट रद्द हो जाएगा।
WATCH VIDEO: बेटी मिशा के बारे में बोले शाहिद कपूर; कहा- “चाहता हूं कि मेरी बेटी को मुझपर गर्व हो”
[jwplayer Lo3hpSr2]
प्रियंका ने कहा- यह पढ़कर मुझे बहुत गुस्सा आया। आप मुझसे यह कैसे कह सकते हैं कि मैं प्रेग्नेंट नहीं हो सकती। न आप बीमार होने की बात करते हैं… न वजन बढ़ाने की.. सिर्फ प्रेग्नेंट होने को लेकर सवाल? मैं प्रेग्नेंट होने के बावजूद काम करने को तैयार थी। इस बात को लेकर हमारी लंबी बहस हुई। मैंने कहा- ठीक है यदि मैं प्रेंग्नेंट होने के बाद काम नहीं कर सकती, आपको कॉन्ट्रेक्ट रद्द करने का अधिकार है। यदि मैं प्रेग्नेंट होने के बावजूद काम कर सकती हूं पर आप नहीं कराना चाहते। तो मुझे कॉन्ट्रेक्ट खत्म करने का अधिकार है।
READ ALSO: WWE सुपरस्टार सिजरो को रिप्लेस कर सकते हैं फोर्स-2 स्टार जॉन अब्राहम!
‘इच्छा’ महिलाओं के लिए जैसे एक शापित शब्द है। जब पुरुष की कोई इच्छा होती है, तो कहा जाता है कि उसका मन है। जब महिला की कोई इच्छा होती है, तो वह बुरी चीज है। हमारी दुनिया में यह भेदभाव है। लोग इसे बहुत अलग ढंग से करते हैं। लोग हमारे लिए चीजों को ऐसे करते हैं जैसे कोई ऐहसान हो। यहां तक कि एक हीरो को तब भी अच्छा महसूस होता है जब वह एक फिल्म में काम करता है और फिल्म नहीं चलती। मुझे ऐसा क्यों नहीं लगता?
