बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जब NBC Universal टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले कॉमेडी टॉक शो ‘द एलेन डीजेनरेस शो’ पर पहुंचीं तो यहां जमकर मस्ती हुई। जिस दिन यह खबर आई कि बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एलेन शो पर आएंगी उसी दिन से इंटरनेट पर उनसे जुड़ी चीजें शेयर होने लगीं। यह पहली बार था जब प्रियंका ने ऑन स्क्रीन उनके शो पर टकीला का शॉट लगाया। एलेन ने जब उनसे एडीजीनर के साथ रेड कार्पेट पर ‘पिंकोलो ड्रिंकग गेम’ खेलने वाले किस्से के बारे में पूछा तो प्रियंका ने बताया कि असल में उस दिन मैं खाली पेट थी, और जब उस देने मैंने एक शॉट पी लिया तो मुझे यह बुरी तरह चढ़ गई। प्रिंयका ने छोटी लड़कियों को यह सलाह भी दी कि छोटी लड़कियों को ऐसा नहीं करना चाहिए।
वीडियो-इस दिवाली क्यों देखें करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’; जानिए पांच वजहें
इसी दौरान एलेन ने पूछा कि क्या आज उन्होंने नाश्ता किया है, तो प्रियंका ने कहा कि हां आज मैंने नाश्ता किया है। मौके का फायदा उठाते हुए एलेन ने तुरंत गेम निकाल लिया। बता दें कि इस गेम में एक गेमबोर्ड से गिराया जाता है जो कि कई ऑब्सटिकल्स से अटकता हुआ नीचे रखे गिलासों में से किसी एक ग्लास में गिरता है। इन गिलासों में कुछ ग्लास पानी से भरे होते हैं और कुछ टकीला से, यदि पानी वाले ग्लास में कॉयन गिरा तो पानी और अगर टकीला वाले ग्लास में कॉयन गिरा तो प्लेयर को टकीला पीनी पड़ती है।
Read Also: BIGG BOSS 10 के घर में क्या है ओम स्वामी का गेम प्लान?
बदकिस्मती से प्रियंका के लिए गिराया गया कॉयन टकीला में गिरता है और उन्हें कैमरा के सामने ही टकीला का शॉट लगाना पड़ता है। शो में प्रियंका ने एलेन के शो की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि एलेन का शो भारत में दिन में दो बार प्रसारित होता है और लोग इसे खूब देखते हैं। इस पर एलेन ने तुरंत कैमरा की ओर देखते हुए भारत में अपने फैन्स का शुक्रिया भी अदा किया। जब पीने पिलाने की बात चल ही रही थी तो एलेन ने प्रियंका को बताया कि यहां अमेरिका में लोग बहुत ड्रिंक करते हैं, प्रिंयका ने भी तुरंत कहा कि भारत में भी लोग बहुत पीते हैं। इस बात पर दोनों ही हंस पड़ें। इसके अलावा शो पर एलेन ने और भी कई बातें प्रिंयका से कीं।
देखिए प्रियंका ने ड्रिंक करने का वीडियो-