क्वांटिको स्टार प्रियंका चोपड़ा जल्द फ्लॉन्ट मैग्जीन के लेटेस्ट इश्यू के कवर पेज पर नजर आने वाली हैं। कवर पेज पर प्रियंका ब्लू शेड में एक वेल्वेट एट्रो ड्रेस में नजर आ रही हैं। फ्लॉन्ट मैग्जीन के लिए प्रियंका का यह फोटोशूट फोटोग्राफर फ्रेड्रिक ने किया है। कवर पेज पर सबका ध्यान खींच रही देसी गर्ल की स्टनिंग ब्लू ड्रेस डिजाइनर जो कोस्टेलो ने डिजाइन की है। ड्रेस के साथ कोर्सेट से इंस्पायर्ड एक बेल्ट भी है, जो इंटरनेशनल ब्रैंड प्राडा की है।
प्रियंका चोपड़ा ने मैग्जीन के लिए कराए गए फोटोशूट का पहला लुक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर प्रियंका की एक तस्वीर को 228 हजार लाइक्स मिले हैं। देसी गर्ल की हर तस्वीर इंस्टाग्राम पर उनके फैन्स के लिए काफी खास होती है।
प्रियंका चोपड़ा का कॉन्फिडेंस उन्हें कहीं ज्यादा सेक्सी और बोल्ड लुक दे रहा है। आप खुद ही देखिए कवर पेज पर प्रियंका के एक्सप्रेशन किसी को भी अट्रैक्ट कर सकते हैं। बिजी शेड्यूल के बीच उनके इस तरह के फोटोशूट्स एक ट्रीट की तरह होते हैं। बता दें कि प्रियंका इन दिनों ABC टीवी सीरीज क्वांटिको के दूसरे सीजन की शूटिंग में बिजी हैं। जल्द ही डेन जॉनसन के साथ उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच भी रिलीज होने वाली है। बॉलीवुड की बात करें तो हाल में वो फिल्म जय गंगाजल और बाजीराव मस्तानी में नजर आई थी। फिल्म बाजीराव मस्तानी में वो काशी के रोल में थीं। फिल्म में एक गाने में दीपिका और प्रियंका ने साथ डांस किया था। इसी गाने पर IIFA में भी दोनों की एक परफॉर्मेंस होने की खबरें थी। लेकिन कुछ कारणों से ऐसा नहीं हो पाया था।





