ट्विटर पर हलचल मचाने वाले प्रियंका चोपड़ा के आर्मपिट एक बार फिर से ट्रेंड में आ गए हैं। अगर आप इस आर्मपिट वाले लफड़े से अनजान हैं तो बता दें कि क्वांटिको स्टार प्रियंका चोपड़ा ने मैक्सिम मैगजीन के कवर पेज के लिए शूट किया था। प्रियंका ने इस कवर पेज की तस्वीर ट्विटर पर भी शेयर की थी। बस फिर क्या था। तस्वीर के सोशल मीडिया पर आते ही हलचल मच गई। सभी यूजर्स फोटोशॉप्ड आर्मपिट्स की बात करने लगे। लोगों ने इन्हें नकली, एडिटेड और फिलटर्ड इमेज बताया था।
इन्हीं गॉसिप्स और ट्वीट्स का जवाब देते हुए देसी गर्ल ने एक और तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में जैसा कि आप देख सकते हैं उनके आर्मपिट बिल्कुल परफेक्ट लग रहे हैं। ये हम नहीं कह रहे। खुद प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर शेयर करते हुए अपने आर्मपिट्स को ‘टू परफेक्ट’ बताया है।