इंटरनेट पर मलयाली अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने प्रिया को इंटरनेट सेंसेशन बना दिया है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें प्रिया प्रकाश वारियर, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ का गाना ‘चन्ना मेरे आ’ गाती हुई नजर आ रही हैं। प्रिया के इस वीडियो को शुभभ गुप्ता नाम के एक यू-ट्यूब चैनल ने शेयर किया है। वीडियो में प्रिया ग्रे कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। प्रिया पहले अपने आंखों के इशारों के कारण चर्चा में रहीं तो अब वहीं अपनी गायिकी से लोगों का जीत दिल रही हैं। प्रिया के गाना गाते हुए वीडियो को भी लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
वैलेंटाइन वीक के हफ्ते में इंटरनेट पर यूजर, क्लिप और फोटोज को शेयर कर रहे हैं। पिछले दो दिनों से प्रिया के कुछ वीडियो, फोटो और वीडियो क्लिप इंस्टाग्राम, ट्विटर और वॉट्सएप पर शेयर किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो और फोटो में प्रिया अपने आंख के इशारे से लड़के को प्यार का इजहार करते हुए नजर आ रही हैं। यह उनकी फिल्म ‘ओरु अदाल लव’ के गाने का एक सीन है। वीडियो में प्रिया का अदा लोगों को इतनी भा रही है कि वह ट्विटर पर भी उनका नाम ट्रेंड कर रहा है।
प्रिया प्रकाश वारियर की डेब्यू फिल्म ‘ओरु अदाल लव’ जल्द ही रिलीज होने जा रही है। फिल्म का एक मलयाली गाना ‘मानिका मलयारा पूवी’ है। गाने के सीन में प्रिया आंखों से इशारा करती नजर आ रही हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म का यह गाना और प्रिया की अदा लोगों को इतनी पसंद आ रही है कि गाने ने इंटरनेट पर धूम मचा रखी है। प्रिया के इस गाने को 50 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। प्रिया प्रकाश की फिल्म ‘ओरु अदाल लव’ के डायरेक्टर उमर लुलू हैं। फिल्म में शान रहमान ने म्यूजिक दिया है। प्रिया की फिल्म ‘ओरु अदाल लव’ 3 मार्च 2018 को रिलीज होने जा रही है।