मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर अपनी हर एक्टिविटी से चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले प्रिया के नयन मटकाने वाले वीडियो खूब शेयर किए गए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर प्रिया की आवाज का जादू भी खूब चला। अब इस बार प्रिया प्रकाश की स्माइल देखने वालों का दिल जीत रही है। प्रिया ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में प्रिया प्यारी सी स्माइल दे रही हैं। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में प्रिया हमेशा की तरह बहुत चुलबुली और खूब सूरत लग रही हैं।

वहीं उनकी इस तस्वीर को बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर ने भी लाइक किया है। बता दें, प्रिया प्रकाश वारियर का एक वीडियो वेलेंटाइन डे के मौके पर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वीडियो में प्रिया अपनी भौहें मटकातीं और आंख मारती हुई नजर आई थीं। ये वीडियो लोगों को इतना पसंद आया कि वीडियो की नकल तक उतारी जाने लगी और सोशल मीडिया पर अपलोड होने लगीं।

वहीं इसके बाद प्रिया का एक और वीडियो आया था जिसमें प्रिया अपनी दो उंगलियों से बंदूक बनाते हुए अखियों से गोली मारती नजर आई थीं। प्रिया का ये वीडियो भी सोशल प्लेटफॉर्म पर खूब पसंद किया गया। बता दें, प्रिया का ये वीडियो मलयालम अपकमिंग फिल्म ‘Oru Adaar Love’ के सॉन्ग ‘Manikya Malaraya Poovi’ का है। इस वीडियो से प्रिया जल्दी पॉपुलर हो गईं। वहीं प्रिया वारियर को नेशनल क्रश कहा जाने लगा। इससे पहले प्रिया प्रकाश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर होली का एक वीडियो भी शेयर किया था। वीडियो में प्रिया रंगों के साथ जम कर होली खेलती दिख रही हैं।