बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ में अहम भूमिका निभाई थी। हाल ही में इस फिल्म को एक्टर प्रकाश राज ने बकवास फिल्म कहा था अब अनुपम खेर ने इस बात का जवाब दिया है।

साल 2022 में विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ रिलीज हुई और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। हालांकि फिल्म को लेकर विवाद भी खूब हुए थे और ये विवाद अभी तक थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में मशहूर एक्टर प्रकाश राज ने इस फिल्म को बकवास कहा था, अब एक्टर अनुपम खेर ने इसका जवाब दिया है, वे इस फिल्म में लीड रोल में नजर आए थे।

अनुपम खेर ने प्रकाश राज को क्या जवाब दिया?

हाल ही में जब प्रकाश राज ने फिल्म की आलोचना की तो अनुपम खेर ने कहा कि वो ईमानदारी पर भरोसा करते हैं और दूसरे लोग चाहें उस पर भरोसा करें या न करें।

अनुपम खेर ने कहा, ‘लोग अपनी अपनी औकात की बात करते हैं’। कुछ लोगों को ताउम्र झूठ बोलना पड़ता है कुछ लोग ताउम्र सच बोलते हैं। अनुपम खेर ने प्रकाश राज का नाम तो नहीं लिया लेकिन माना जा रहा है कि उनका निशाना उन्हीं की तरफ था।

प्रकाश राज ने द कश्मीर फाइल्स को लेकर क्या कहा था?

एक्टर प्रकाश राज ने केरल फिल्म फेस्टिवल के दौरान ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर कमेंट किया साथ ही विवेक अग्निहोत्री के दावे का भी मजाक उड़ाया था जिसमें उन्होंने कहा था कि फिल्म को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया है। प्रकाश राज ने कहा था- ‘द कश्मीर फाइल्स’ बकवास फिल्मों में से एक है और हम जानते हैं किसने इसे प्रोड्यूसर किया है। बेशर्म, अंतरराष्ट्रीय जूरी ने भी उनपर थूका, लेकिन अब भी बेशर्म है। इसका निर्देशक कह रहा है, मुझे ऑस्कर क्यों नहीं मिल रहा है? उसे भास्कर भी नहीं मिलेगा।

इससे पहले भी प्रकाश राज द कश्मीर फाइल्स को लेकर टिप्पणी कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने फिल्म को लेकर लिखा था। ट्विटर पर तो प्रकाश राज और द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की जुबानी जंग भी हो चुकी है। मार्च 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी और मिथुन चक्रवर्ती ने अभिनय किया था।