फिल्ममेकर, कोरियोग्राफर प्रभुदेवा ने मई में मुंबई की एक डॉक्टर से शादी कर ली है। इसकी जानकारी उनके बड़े भाई राजू सुंदरम से ई टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में दी है। डॉक्टर हिमानी मुंबई के साकीनाका की एक फिजियोथेरेपिस्ट हैं। प्रभुदेवा के भाई ने उनकी शादी की खबरों की पुष्टि करते हुए बताया, ‘आपके पास सभी जानकारी है और हम इस शादी से बहुत खुश हैं।’
प्रभुदेवा और डॉक्टर हिमानी की प्रेम कहानी तब शुरू हुई जब वो अपने पीठ और पैर का इलाज हिमानी से करवा रहे थे। लगातार डांस करते रहने के कारण उन्हें यह दर्द रह रहा था। ऐसी खबरें हैं कि मार्च में जब लॉकडाउन लगा था तब दोनों चेन्नई चले गए थे। दोनों करीब दो महीनों तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे थे। इसके बाद दोनों ने चेन्नई में रहते हुए ही शादी का फैसला किया। हिमानी प्रभुदेवा के परिवार से दो बार मैसूर में मिल चुकी हैं। हिमानी का परिवार भी प्रभुदेवा के परिवार से मिल चुका है।
दोनों की शादी परिवार वालों को मौजूदगी में ही उनके चेन्नई स्थित घर पर हुई। कोविड 19 के प्रोटोकॉल के चलते, शादी में किसी को नहीं बुलाया गया था। प्रभुदेवा की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी रामलथ से हुई थी। दोनों ने 2011 में तलाक ले लिया था। प्रभुदेवा और रामलथ की शादी 1995 में हुई थी। रामलथ ने अपना नाम बदलकर लता कर लिया था क्योंकि वो एक मुसलमान थीं। प्रभुदेवा से शादी करने के लिए उन्होंने अपना धर्म बदला था।
प्रभुदेवा का नाम साउथ फिल्म एक्ट्रेस नयनतारा से भी जुड़ा। नयनतारा और प्रभुदेवा के अफेयर की खबरें साउथ फिल्म इंडस्ट्री में हॉट टॉपिक हुआ करती थीं। लेकिन दोनों का रिलेशनशिप ज़्यादा दिन नहीं चल पाया। दोनों ने एक दूसरे को करीब साढ़े तीन सालों तक डेट किया। जून 2009 में ऐसी खबरें थीं कि दोनों शादी करने वाले हैं। लेकिन दोनों ने निजी कारणों के चलते कभी अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया।