भोजपुरी स्टार पवन सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वांटेड’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का गाना और ट्रेलर दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। कुछ समय पहले ही फिल्म का एक गाना ‘पलंगिया सोने ना दिया’ वायरल हुआ था, जिसे महज एक दिन में ही 20 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा था। जबकि दो दिन में गाने ने 2 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया था। अब इसी फिल्म का एक और गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। ‘लागेलू हुनरी मुनरी’ भी दर्शकों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है। गाने को लोगों की ओर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। गाने को एक दिन में 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
‘लागेलू हुनरी मुनरी’ गाना ‘वांटेड’ फिल्म के लीड एक्टर पवन सिंह और अभिनेत्री मणि भट्टाचार्य पर फिल्माया गया है। गाने को पवन सिंह और नुपूर उपाध्याय ने गाया है। म्यूजिक छोटे बाबा बक्शी के द्वारा दिया गया है। गाने में पवन सिंह येलो और व्हाइट कलर की टी-शर्ट में एकदम अलग लुक में नजर आ रहे हैं तो वहीं अभिनेत्री मणि ने रेड कलर की साड़ी पहनी हुई है। गाने में पवन सिंह और मणि के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। वांटेड फिल्म का गाना ‘लागेलू हुनरी मुनरी’ फिल्म के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल वेब म्यूजिक द्वारा शेयर किया गया है। फिल्म में पवन सिंह एक्शन करते हुए भी नजर आएंगे। दर्शकों को फिल्म में रोमांस और एक्शन का डबल डोज देखने को मिलेगा।
भोजपुरी स्टार पवन सिंह की फिल्म ‘वांटेड’ मोस्ट अवेटेड फिल्म बन चुकी है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। खास बात यह है कि पवन सिंह की अब तक की सभी फिल्मों ने अच्छा बिजनेस किया है, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म भी अच्छी कमाई कर सकती है। वांटेड फिल्म पवन सिंह की शादी के बाद पहली रिलीज है। कुछ समय पहले पवन सिंह ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, ”यह फिल्म एक दम नए कॉन्सेप्ट पर आधारित है। सलमान खान की फिल्म वांटेड से बिल्कुल अलग है।”